मनोरंजन

वर्ल्ड सिनेमा से गायब हो रहा बॉलीवुड! क्या सच में खत्म हो रहा है हिंदी फिल्मों का जलवा?

Bollywood : 21वीं सदी की सर्वश्रेष्ठ 100 फिल्मों की लिस्ट में न तो अमिताभ का नाम हैं,न शाहरुख और न ही कोई हिंदी सिनेमा का बड़ा सितारा इस लिस्ट में शामिल है. हैरान करने वाली बात ये है कि भारत सबसे ज्यादा फिल्मों का निर्माण करता हैं,लेकिन फिर भी बॉलीवुड अब क्लासिक सिनेमा नहीं बना पा रहा हैं. दरअसल न्यूयॉक टाइम्स ने पिछले 25 साल की टॉप 100 फिल्मों की सूची बनाई हैं. जिसमें हिंदी सिनेमा की एक भी फिल्म शामिल नहीं हैं. सवाल यह उठ रहा है, क्या बॉलीवुड अब ग्लोबल सिनेमा में पिछड़ रहा है?

न्यू यॉर्क टाइम्स की सूची से लगभग गायब हो गया हैं बॉलीवुड

हाल ही में 21वीं सदी की अब तक की सर्वश्रेष्ठ 100 फिल्मों की सूची जारी की है. इस सूची में कोरियन, जापानी, फ्रेंच, ईरानी, यहां तक कि दक्षिण भारतीय फिल्में तक शामिल हैं, लेकिन हिंदी सिनेमा लगभग गायब है. इस लिस्ट में भारत से सिर्फ़ एक फिल्म है जो Gangs of Wasseypur हैं, जो 59वें पायदान पर है. न कोई सुपरस्टार, न कोई ब्लॉकबस्टर सवाल यही कि हिंदी सिनेमा आखिर कहां जा चूका हैं? फ़िल्म समीक्षकों का मानना है कि आज की हिंदी फिल्में न तो गहराई में उतरती हैं, न ही उनमें कोई ऐसी नई बात होती है जो विदेशी दर्शकों को चौंका सके. वहीं तमिल-तेलुगु फिल्मों ने RRR, KGF, Pushpa जैसे पैन-इंडिया और इंटरनेशनल हिट्स दिए, और बॉलीवुड ज्यादातर रीमेक सतही मसाला पर निर्भर रहा.

पहले नंबर पर हैं कोरिया की यह फिल्म

न्यू यॉक टाइम्स की 100 सर्वश्रेष्ठ फिल्मों की सूची में सबसे ऊपर कोरिया की पैरासाइट फिल्म का नाम शामिल हैं, जो 2019 की सबसे चर्चित फिल्म थी. इस फिल्म में गरीब परिवार की कहानी के व्दारा देश में विकास के बारे में बताया था. दुनिया भर में पैरासाइट फिल्म को बहुत सराहा गया था और इस फिल्म को ऑस्कर अवॉर्ड भी मिला था. इसके अलावा किल बिल और नो कंट्री फॉर ओल्ड मैन जैसी कई फिल्में भी शामिल हैं. लेकिन सवाल यह हैं कि क्या फिल्मों की सूची में जो ज्यादातर नाम तय हुए हैं, वो नई पीढ़ी व्दारा चुनने गऐ हैं. क्योकि इसमें ज्यादातर फिल्में कुछ साल पुरानी हैं.

जहां RRR जैसी फिल्में विदेशों में छा गईं, वहीं हिंदी फिल्में कुछ खास नया नहीं दे रही हैं. जबकि बॉलीवुड कभी वर्ल्ड सिनेमा का पोस्टर बॉय था, लेकिन अब जब सूचियाँ बन रही हैं, हिंदी सिनेमा गायब हो रहा है. क्या ये सिर्फ़ वेस्टर्न बायस है या खुद बॉलीवुड थक चुका है?

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

UP Trade Show का आगाज, अमित शाह बोले- योगी सरकार ने यूपी में बदला माहौल, बढ़ा निवेश

UP Trade Show 2026: ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का…

4 minutes ago

सिक्किम में लैंडस्लाइड, ओडिशा में चक्रवात की बारिश; 20 से ज्यादा घर बहे, 10 हजार लोग सुरक्षित जगह पहुंचे

Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…

2 hours ago

अंतरिक्ष से आया रहस्यमयी रेडियो सिग्नल, 63.4 प्रकाश वर्ष दूर ग्रह से जुड़ा पहला संकेत

Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…

2 hours ago

Trump-Xi Meet: ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक में क्या-क्या हुआ? जानें प्रमुख बातें

Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

2 hours ago

UAE की कंपनी में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में बांटे iPhone

UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…

2 hours ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

3 hours ago