बिहार

बिहार में अपराधी विकास का एनकाउंटर, खेमका हत्याकांड में शामिल होने का था शक

पटना। सूबे के टॉप बिजनेसमैन में शुमार गोपाल खेमका हत्याकांड मामले में विकास नाम का एक अपराधी एनकांउटर में मारा गया है। जानकारी के मुताबिक पटना सिटी के मालसलामी इलाके में मंगलवार सुबह 4 बजे विकास का एनकाउंटर किया गया है। पुलिस हत्याकांड को लेकर विकास उर्फ़ राजा से पूछताछ करने उसके घर पहुंची थी। पुलिस को देखकर राजा ने फायरिंग करनी शुरू कर दी, जवाब में पुलिस की तरफ से भी कार्रवाई हुई, इसमें राजा उर्फ़ विकास ढेर हो गया।

क्या बोले पटना SSP

पटना SSP कार्तिकेय शर्मा ने जानकारी दी कि एनकाउंटर सुबह 4 बजे हुआ है। राजा उर्फ़ विकास का अभी खेमका हत्याकांड मामले में कनेक्शन सामने नहीं आया है। उसके ऊपर पहले से कई मामले दर्ज थे। कई हत्याओं में उसका नाम आ चुका था। वह एक शूटर भी था, इसलिए पुलिस खेमका मामले में उससे पूछताछ करने पहुंची थी।

शूटर उमेश हुआ था अरेस्ट

इससे पहले सोमवार को पुलिस ने उमेश उर्फ़ विजय को गिरफ्तार किया था। वह भी शूटर है, उसे मालसलामी इलाके से ही गिरफ्तार किया गया था। उमेश ने पुलिस को बताया कि 10 लाख रुपये की सुपारी लेकर खेमका का मर्डर किया गया है। हत्या के बदले उसे 1 लाख रुपये मिले। उमेश पटना सिटी इलाके का है। SIT की टीम जब उसके घर पहुंची थी तो वह बच्चे को लेने स्कूल गया हुआ था। तभी उस दबोच लिया गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक उमेश एक एमएलसी का करीबी है।

आपर्टमेंट के बाहर मारी थी गोली

आपको बता दें कि 4 जुलाई को उस समय पटना में सनसनी मच गया, जब एक बड़े कारोबारी गोपाल खेमका को उनके ही आपर्टमेंट के बाहर अपराधियों ने गोली मार दी। आनन-फानन में उन्हें लेकर सब पटना मेडिवर्सल हॉस्पिटल पहुंचे लेकिन डॉक्टर खेमका को बचा नहीं पाए। हत्या का CCTV फुटेज भी सामने आया, जिसमें कारोबारी को गोली मारकर अपराधी भागते हुए दिख रहे हैं।

रिटायरमेंट के बाद भी सरकारी बंगले में रह रहे हैं पूर्व CJI चंद्रचूड़, SC एडमिनिस्ट्रेशन ने केंद्र को लिखा पत्र

बिहार के टॉप बिजनेसमैन में शामिल थे खेमका

गोपाल खेमका बिहार के टॉप कारोबारियों में आते थे। उन्होंने अपने बिजनेस की शुरुआत दवा की दुकान से की थी। राजेंद्र नगर में उन्होंने मगध हॉस्पिटल खोला, जो बिहार का पहला प्राइवेट अस्पताल था। बाद में यह हॉस्पिटल बंद हो गया और उनकी जगह पर पीडियाट्रिक और गायनी वार्ड खोल रखा है। वो पेट्रोल पंप के भी मालिक हैं, इसके अलावा हाजीपुर में उनकी दो फ़ैक्ट्री है। खेमका के दो बेटे और बेटी है। एक बेटे की 7 साल पहले गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

 

“…तुमको पटक-पटक के मारेंगे”, राज ठाकरे को बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे की दो टूक

हर साजिश नाकाम होगी, बिहार की सभी 243 सीटों पर लड़ूंगा चुनाव… चिराग पासवान का बड़ा ऐलान

 

 

Lalit Pandit

ललित पंडित 07 वर्षों से जनहित में पत्रकारिता कर रहे है। ललित पंडित के द्वारा प्रमुखतः जनपद गौतमबुद्धनगर में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया गया है। जनता की आवाज को अधिकारियों तक पहुँचा कर न्याय दिलाने में ललित पंडित के द्वारा मुख्य भूमिका निभाई गयी है। ललित पंडित के द्वारा मुख्यतः अपराध से संबंधित खबरें कवर कर पीड़ितों को न्याय दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई है। ललित पंडित ने अपना पत्रकारिता कैरियर 2014 में चैनल वन न्यूज़ के साथ शुरू किया। सन 2017 में ललित पंडित पंजाब केसरी के साथ जुड़े व गौतमबुद्धनगर संवाददाता के रूप में सेवाएं दी। सन 2019 में ललित पंडित ने प्रतिष्टित नेशनल न्यूज चैनल टीवी9 भारतवर्ष जॉइन किया। 2020 से ललित पंडित न्यूज़1 इंडिया के साथ गौतमबुद्धनगर वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर कार्यरत रहे हैं। वर्तमान में ललित पंडित न्यूज़ इंडिया 24x7 में कार्यरत हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

10 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

10 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

11 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

12 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

12 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

13 hours ago