दुनिया

Trump tariff 2025 : ट्रंप ने 14 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम, जानें किस देश पर कितना लगा टैक्स..

Trump tariff 2025 : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को बड़ा फैसला लेते हुए 14 देशों से आयात होने वाले उत्पादों पर भारी टैरिफ लगाने का ऐलान किया है. ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने इस फैसले को अमेरिका और इन देशों के बीच व्यापार घाटे को कम करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण कदम बताया.

सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर एक के बाद एक कई पोस्टों के माध्यम से ट्रंप ने इसकी घोषणा की. अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने पोस्ट में कहा कि इन देशों से आयात होने वाले उत्पादों पर लगाए गए टैरिफ दरें व्यापार घाटे को समाप्त करने के लिए जरूरी थीं.

14 देशों पर लागू किया टैरिफ

ट्रंप ने पहले चरण में जापान और साउथ कोरिया पर 25% का टैरिफ लगाने का ऐलान किया. इसके बाद उन्होंने म्यांमार, लाओस, दक्षिण अफ्रीका, कजाकिस्तान और मलेशिया के उत्पादों पर भी टैरिफ लगाने की घोषणा की. इसके बाद ट्रंप ने पांच और देशों ट्यूनीशिया, इंडोनेशिया, बोस्निया, बांग्लादेश, सर्बिया, कंबोडिया और थाईलैंड पर भी टैरिफ लागू करने का ऐलान किया.

किस देश पर कितना टैरिफ

  • जापान: 25%
  • साउथ कोरिया: 25%
  • म्यांमार: 40%
  • लाओस: 40%
  • दक्षिण अफ्रीका: 30%
  • कजाकिस्तान: 25%
  • मलेशिया: 25%
  • ट्यूनीशिया: 25%
  • इंडोनेशिया: 32%
  • बोस्निया: 30%
  • बांग्लादेश: 35%
  • सर्बिया: 35%
  • कंबोडिया: 36%
  • थाईलैंड: 36%

अल्टीमेटम के साथ टैरिफ की घोषणा

अपने पोस्ट में ट्रंप ने यह भी बताया कि यह कदम एक स्वीकार करें या छोड़ दें अल्टीमेटम के रूप में लिया गया है. उनका उद्देश्य इन देशों के साथ व्यापार वार्ता को तेज करना और टैरिफ सिस्टम को आगे बढ़ाना है. ट्रंप ने कहा कि हम दक्षिण कोरिया और जापान के साथ लंबे समय से व्यापार घाटे का सामना कर रहे हैं. इन टैरिफ्स को लागू करने से इस असंतुलन को सुधारने की दिशा में एक पहला कदम उठाया गया है,ताकि अमेरिकी कारोबार और श्रमिकों को न्यायपूर्ण अवसर मिल सकें.

फैसले का किस पर होगा असर

ट्रंप ने जोर देते हुए कहा कि अमेरिका इन देशों के साथ व्यापार जारी रखने के लिए तैयार है,लेकिन शर्त यह है कि यह व्यापार निष्पक्ष और संतुलित हो. अमेरिका का फैसला अंतरराष्ट्रीय व्यापार की दुनिया में भूचाल ला सकता है और वैश्विक व्यापार संबंधों में उथल-पुथल मचा सकता है. इन देशों को टैरिफ का सामना करना होगा, जिससे उनके उत्पादों की कीमतें बढ़ सकती हैं और उन्हें अमेरिका में अपनी उपस्थिति बनाए रखने के लिए नई रणनीतियों पर विचार करना पड़ सकता है.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

बेटी के अंतिम संस्कार में फूट-फूटकर रोईं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, CM हेमंत सोरेन भी हुए शामिल

झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…

5 minutes ago

गुलिस्तान बॉर्डर पर घमासान, पाकिस्तानी सैनिकों के चौकियां छोड़ने का दावा

Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…

15 minutes ago

जम्मू-कश्मीर में किताबों पर क्यों लगा बैन? विधानसभा से लेकर हाई कोर्ट तक छिड़ी महाजंग, जानिए कारण

Jammu Kashmir Books Ban: जम्मू-कश्मीर में सरकारी लाइब्रेरी से हजारों किताबें हटाए जाने का मामला…

17 minutes ago

Trump on BRICS: ट्रंप का रुख क्यों बदला? BRICS में मोदी-Xi-पुतिन की तस्वीरों से क्यों बढ़ी हलचल?

Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…

32 minutes ago

बिहार: पर्यटन स्थल पर 6 युवकों ने महिला से की बदसलूकी और छेड़छाड़, कैमरे में कैद हुई घटना; केस दर्ज

Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…

40 minutes ago

फ्लाइट से पहले पायलट को नशे में मिलना पड़ा भारी, एयर इंडिया ने किया निलंबित

Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…

47 minutes ago