Gopal Khemka Murder Case: पटना के मशहूर उद्योगपति गोपाल खेमका की हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले सुपारी किलर को गिरफ्तार कर लिया है। शूटर का नाम उमेश बताया जा रहा है। पटना रेंज के आईजी जितेंद्र राणा के नेतृत्व में पुलिस लगातार मामले की जांच में जुटी थी। एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा समेत अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस शूटर से पूछताछ कर रही है, साथ ही उसकी निशानदेही पर अन्य जगहों पर छापेमारी भी कर रही है।
बता दें, उद्योगपति गोपाल खेमका की बीते शुक्रवार की देर रात गांधी मैदान के पास उनके ही अपार्टमेंट के गेट पर गोली मारकर (Gopal Khemka Murder Case) हत्या कर दी गई थी। व्यापारी के अपार्टमेंट में पहुंचने से पहले ही शूटर गेट के पास घात लगाए बैठा था। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। जिसके बाद पटना रेंज के आईजी जितेंद्र राणा ने शनिवार की दोपहर बेऊर में छापेमारी के दौरान तीन मोबाइल के अलावा एक कागज भी बरामद किया था। बरामद हुए कागज पर कई नंबर लिखे हुए थे। जिसके बाद इस हत्याकांड के तार बेऊर जेल से भी जुड़ते नजर आए थे।
वहीं,इस मामले में पटना और आसपास के जिलों में 14 जगहों पर पुलिस ने दबिश भी दी थी। इस दौरान 8 संदिग्धों को हिरासत में भी लिया गया था,जबकि 15 अन्य व्यक्तियों से पूछताछ गई थी। अब भले ही पुलिस ने शूटर को पकड़ लिया हो, लेकिन लोगों की नजर अब भी मास्टर माइंड को लेकर उलझा हुआ है। साथ ही आशंका जताई जा रही है कि हत्या का कारण जमीनी विवाद है या कारोबारी रंजिश। खेमका हत्याकांड के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार की नीतीश सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा था, “पटना में व्यवसायी गोपाल खेमका की सरेआम गोली मारकर हत्या ने फिर साबित कर दिया है कि बीजेपी और नीतीश कुमार ने मिलकर बिहार को ‘भारत की क्राइम कैपिटल’ बना दिया है। आज बिहार लूट, गोली और हत्या के साए में जी रहा है। सरकार पूरी तरह नाकाम है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…