Categories: दुनिया

ब्रदर मैं जयशंकर को फ़ोन लगाऊं? ऑपरेशन सिंदूर के बीच 45 मिनट में पाक डिप्टी PM को सऊदी प्रिंस ने 25 बार किया था फ़ोन

Operation Sindoor: पाकिस्तान के विदेश मंत्री व डिप्टी पीएम इशाक डार ने एक इंटरव्यू में बड़ी बात कबूल की है। उन्होंने कहा है कि जब भारत अपनी मिसाइल से पाकिस्तानी एयरबेस को निशाना बना रहा था तो उस समय सऊदी अरब ने पाकिस्तान के कहने पर भारत को मनाने की कोशिश की थी। इशाक डार ने कहा कि हम भारत को जवाब देने की तैयारी कर रहे थे, उससे पहले ही भारत ने उनका एयरबेस तबाह कर दिया था।

हमला रोकने की अपील

उन्होंने यह भी कहा कि जब भारतीय सेना ने हमला शुरू किया तो अगले 45 मिनट के अंदर सऊदी प्रिंस फैसल बिन सलमान ने उनसे बात की और पूछा कि क्या उन्हें भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से बात करनी चाहिए। उनसे हमला रोकने की अपील करनी चाहिए और उन्हें बताना चाहिए कि पाकिस्तान रोकने के लिए तैयार है। फैसल बिन सलमान ने यह भी कहा कि मुझे पता चला है कि आपने अमेरिकी रक्षा मंत्री मार्को रुबियो से बात की है। इशाक डार ने कहा कि प्रिंस फैसल बिन सलमान ने उन्हें 20-25 बार फोन किया और जानकारी दी कि उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर से फ़ोन पर बात की है।

अमेरिका से पहले आया था सऊदी

जियो न्यूज को दिए इंटरव्यू में इशाक डार के हालिया बयान से साफ पता चलता है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान की हालत किस तरह से खराब हुई थी। अमेरिका से पहले एक मुस्लिम देश उनकी मदद के लिए आगे आया था और हालात सामान्य करने की पेशकश की थी। इसके अलावा इशाक डार ने यह भी कहा कि उनकी सरकार ने अमेरिका से भारत की ओर से किए जा रहे हमले को रोकने की अपील भी की थी। आपको बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पाकिस्तानी हमले के जवाब में उनके कई एयरबेस तबाह कर दिए थे, जिसमें रावलपिंडी एयरपोर्ट समेत कई इलाकों को निशाना बनाकर ब्रह्मोस मिसाइलें दागी गई थीं। इस बात का खुलासा खुद इशाक डार ने किया है।

मारे गए थे 100 आतंकी

भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान 7 मई की रात पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था। हमले में 100 आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि हुई थी। इस हमले के जवाब में पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए सीमा पार से हमला शुरू कर दिया था। इसके बाद भारतीय सेना ने हमले तेज करते हुए पाकिस्तान के कई एयरबेसों को निशाना बनाया, जिसमें पड़ोसी देश को काफी नुकसान हुआ। सैटेलाइट तस्वीरों के जरिए इसका सबूत भी दिया गया।

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

बेटी के अंतिम संस्कार में फूट-फूटकर रोईं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, CM हेमंत सोरेन भी हुए शामिल

झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…

11 minutes ago

गुलिस्तान बॉर्डर पर घमासान, पाकिस्तानी सैनिकों के चौकियां छोड़ने का दावा

Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…

20 minutes ago

जम्मू-कश्मीर में किताबों पर क्यों लगा बैन? विधानसभा से लेकर हाई कोर्ट तक छिड़ी महाजंग, जानिए कारण

Jammu Kashmir Books Ban: जम्मू-कश्मीर में सरकारी लाइब्रेरी से हजारों किताबें हटाए जाने का मामला…

22 minutes ago

Trump on BRICS: ट्रंप का रुख क्यों बदला? BRICS में मोदी-Xi-पुतिन की तस्वीरों से क्यों बढ़ी हलचल?

Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…

37 minutes ago

बिहार: पर्यटन स्थल पर 6 युवकों ने महिला से की बदसलूकी और छेड़छाड़, कैमरे में कैद हुई घटना; केस दर्ज

Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…

45 minutes ago

फ्लाइट से पहले पायलट को नशे में मिलना पड़ा भारी, एयर इंडिया ने किया निलंबित

Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…

53 minutes ago