Categories: देश

राहुल गांधी को चाहिए निशान-ए-पाकिस्तान…एकनाथ शिंदे बोले- नेता प्रतिपक्ष पाकिस्तानी एजेंट

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम व मौजूदा डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। शिंदे गुरुवार को पार्टी की स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने विपक्ष को खासकर राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर पर विपक्ष के बार-बार सवाल उठाने पर शिंदे भड़क गए। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठाने वाले को गद्दार बताया।

निशान-ए-पाकिस्तान चाहिए

शिंदे ने राहुल से सवाल किया कि वह पाकिस्तान की बोली क्यों बोले रहे हैं? क्या कांग्रेस नेता को निशान-ए-पाकिस्तान सम्मान चाहिए ? शिंदे ने कहा कि हमें अपनी सेना पर गर्व है। ये लोग हमारी आर्मी को संदेह की नजर से देखते हैं। इनको अपनी सेना से ज्यादा पाकिस्तान के सेना प्रमुख पर भरोसा है। इसी वजह से सैनिकों की बहादुरी को सलाम करने के बदले पूछ रहे हैं कि कितनों हथियारों का नुकसान हुआ। इस तरह के सवाल करना देशद्रोह के बराबर है। राहुल और उनकी पार्टी के लोग पाकिस्तानी एजेंटों की तरह काम करने में व्यस्त हैं।

पाकिस्तान के हीरो राहुल

एकनाथ शिंदे ने कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद हमारी सेना ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। आर्मी ने पड़ोस में चल रहे आतंकी अड्डों को ध्वस्त कर दिया। आज तक कभी किसी सरकार ने इस तरह से पाकिस्तान को जवाब नहीं दिया था। इसके बाद भी राहुल हमारी सेना और पीएम पर अविश्वास जता रहे हैं। राहुल को पाकिस्तान में हीरो की तरह पेश किया जा रहा लेकिन भारत की जनता उनको जीरो बनाकर छोड़ेगी।

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

यूपी चुनाव 2027: ओवैसी-चंद्रशेखर आजाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, यूपी की सभी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

Owaisi Chandrashekhar Azad Alliance: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले नया राजनीतिक…

25 minutes ago

PM मोदी का बड़ा बयान: 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य, 50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने का दावा

PM Modi Diwali Milan Address: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दिवाली मिलन समारोह में…

54 minutes ago

अरविंद केजरीवाल और बेटी को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगी 7 करोड़ की फिरौती

Arvind Kejriwal Death Threat: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व…

2 hours ago

अरुणाचल प्रदेश में भीषण आग से तबाही, 20 घर जलकर खाक; दो लोगों की मौत

Arunachal Pradesh: अरुणाचल प्रदेश के कुरुंग कुमे जिले के पारसी पारलो कस्बे में भीषण आग…

3 hours ago

सोनिया गांधी की किताब पर सियासी घमासान, BJP का ‘व्हाइटवॉश’ आरोप, कांग्रेस ने किया बचाव; AAP-अकाली दल ने भी उठाए सवाल

Sonia Gandhi Memoir Political Reactions: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब 'Belonging:…

3 hours ago