Categories: Othersदेश

फायदे के लिए इस्लाम को दगा दे गया पाकिस्तान…! मुनीर और ट्रंप के बीच ईरान को लेकर क्या डील हुई ?

Munir made a deal with Trump ; हाल ही में व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर के बीच हुई महत्वपूर्ण बैठक ने कई वैश्विक समीकरणों को प्रभावित किया है. हालांकि इस बैठक से अमेरिका और पाकिस्तान के बीच रणनीतिक संबंधों में भी एक नई तेजी देखी गई है. मीडिया रिपोर्ट की मानें तो दो घंटे से अधिक की इस बैठक में ईरान-इजरायल तनाव, भारत-पाकिस्तान संबंध, व्यापारिक साझेदारी और उभरती तकनीकों समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई.

ईरान पर अमेरिकी योजना में पाकिस्तान का साथ

बैठक को लेकर यह आशंका जताई जा रही है कि अमेरिका,ईरान के खिलाफ संभावित सैन्य अभियान की योजना बना रहा है,जिसके लिए उसे पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र और सैन्य आधारभूत ढांचे की आवश्यकता हो सकती है. इसलिए अमेरिका पाकिस्तान के साथ अचानक गर्मजोशी से पेश आ रहा है.  

मीडिया सूत्रों के मुताबिक ट्रंप और मुनीर के बीच एक समझौता हुआ है,जिसके तहत पाकिस्तान ने अमेरिका को ईरान पर संभावित सैन्य कार्रवाई के लिए अपने एयरबेस और हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल की अनुमति दे दी है. यह फैसला पाकिस्तान के मुस्लिम राष्ट्र ईरान के खिलाफ अमेरिकी रणनीति में सीधे शामिल होने की ओर इशारा करता है. उधर बैठक के बाद ट्रंप ने प्रेस से कहा कि पाकिस्तान ईरान को बहुत अच्छे से जानता है. वहां जो हो रहा है, उससे पाक खुश नहीं है. उन्होंने यह भी जोड़ा कि पाकिस्तान का ईरान के साथ ऐतिहासिक अनुभव रहा है,जो अमेरिका के लिए उपयोगी हो सकता है.

भारत-पाकिस्तान तनाव पर चर्चा

इस बातचीत में भारत-पाकिस्तान संबंधों को लेकर भी चर्चा हुई. ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने फील्ड मार्शल मुनीर को इसलिए आमंत्रित किया क्योंकि उन्होंने भारत-पाक के बीच संभावित परमाणु संघर्ष को टालने में अहम भूमिका निभाई. ट्रंप ने कहा कि दो बहुत समझदार लोग मोदी और मुनीर ने उस युद्ध को नहीं बढ़ने दिया, जो एक परमाणु टकराव में बदल सकता था.

अनौपचारिक चैनलों से हुई मुलाकात

मीडिया सुत्रों की मानें तो यह बैठक पारंपरिक कूटनीतिक रास्तों से नहीं बल्कि कुछ प्रभावशाली सलाहकारों, व्यापारिक हितधारकों और रिपब्लिकन लॉबियों के माध्यम से हुई थी. दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के प्रमुख और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल असीम मलिक भी इस उच्च स्तरीय वार्ता में मुनीर के साथ मौजूद थे.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

Trump-Xi Meet: ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक में क्या-क्या हुआ? जानें प्रमुख बातें

Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

29 seconds ago

UAE की कंपनी में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में बांटे iPhone

UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…

5 minutes ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

38 minutes ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

1 hour ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

2 hours ago