12वीं पास ‘लेडी डॉन’ ने खड़ा किया लुटेरों का गैंग, ग्रेटर नोएडा पुलिस ने किया गिरोह का भंडाफोड़

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना पुलिस ने एक शातिर लुटेरों के गिरोह का भंडाफोड़ किया है. इस गिरोह का सरगना कोई और नहीं बल्कि महज 19 साल की एक लड़की है. पुलिस ने इस गैंग की कमान संभाल रही 12वीं पास तनु और दो युवतियों समेत कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया है वहीं 2 नाबालिगों को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है. इस गैंग के पास से लूटा गया करीब 5 टन लोहा, एक ट्रैक्टर-ट्रॉली, एक ट्रक, और दो स्कॉर्पियो गाड़ियां भी पुलिस ने बरामद की हैं. इसके साथ ही 70,000 रुपये नगद, एक तमंचा और कारतूस भी जब्त किए गए हैं.

कौन है लेडी डॉन ?

12वीं पास तनु पिता की मृत्यु के बाद अपने दो नाबालिग भाइयों के साथ मिलकर पहले धर्मकांटा(वजन कांटा) शुरू किया. लेकिन जल्दी पैसा कमाने की चाहत ने उसे जुर्म की राह पर ला खड़ा किया. उसने अपने पिता के पुराने परिचित ट्रक ड्राइवर मुकेश, अभिषेक और मोबाइल शॉप चलाने वाले सोम के साथ मिलकर एक गैंग खड़ा किया. साथ ही सोसाइटी में रहने वाली सिमरन, हैप्पी, पंकज और लक्की को भी इस गिरोह में शामिल किया. ये सभी मिलकर लुट पाट करते थे.

ऐसे रची लूट की साजिश

पुलिस ने बताया कि गैंग ने बीते 11 जून को गाजियाबाद की लोहा मंडी से करीब 5 लाख रुपये का लोहा ले जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली को रास्ते में रोक लिया. स्कॉर्पियो में सवार गैंग के सदस्यों ने ट्रॉली में भरे लोहे को अपने ट्रक में शिफ्ट कर लिया. इसके बाद ट्रैक्टर चालक को बंधक बनाकर डराया-धमकाया और काफी देर तक इधर-उधर घुमाने के बाद रबूपुरा में छोड़ दिया.

ऐसे पहुंची पुलिस तक गिरोह की खबर

फिर जब लोहा मंडी के व्यापारी को उसका समान समय पर नहीं मिला तो उसने खोजबीन शुरू की और बिसरख पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कई टीमें गठित कीं और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस, स्थानीय सूचना तंत्र और अन्य माध्यमों की मदद से पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर दिया. फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और गिरोह के नेटवर्क की जांच जारी है.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

31 minutes ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

52 minutes ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

1 hour ago

‘वादा निभाया होता तो लद्दाख में हिंसा नहीं होती’, सोनम वांगचुक ने अमित शाह से मांगा इस्तीफा

Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…

2 hours ago

UN महासभा में नेपाल के PM बालेन शाह ने भारत को कहा शुक्रिया, जानें वजह

Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…

3 hours ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आज से आगाज, ग्रेटर नोएडा में जुटेगा कारोबार का बड़ा मंच

UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…

3 hours ago