Categories: बिहार

20 दिन में आज दूसरी बार बिहार आ रहे पीएम मोदी, 10 हजार करोड़ की देंगे सौगात

पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी शुक्रवार, 20 जून को बिहार दौरे पर आ रहे हैं। वो प्रदेश के 51 हजार लोगों को पीएम आवास योजना की पहली क़िस्त देंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री वैशाली में नई रेल लाइन और पटना-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। वो पटना में नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत बने एसटीपी का उद्घाटन करेंगे।

10 हजार करोड़ की देंगे सौगात

प्रधानमंत्री वैशाली में नई रेल लाइन और पटना-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। राजधानी पटना में नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत बने एसटीपी का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी सीवान में 10 हजार करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे। इसके बाद जसौली में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री 12 बजे तक सिवान पहुंचेंगे। चुनावी साल में अब तक प्रधानमंत्री 3 बार बिहार आ चुके हैं। वो आज चौथी बार बिहार आएंगे। इससे पहले भागलपुर, मधुबनी, पटना और शाहबाद में जनसभा को संबोधित कर चुके हैं।

रोड शो करेंगे मोदी

पीएम मोदी हेलीपैड से करीब 300 मीटर का रोड शो करके मंच तक आएंगे। इसके लिए कार्यक्रम स्थल पर खास रूट तैयार किया गया है। पंडाल के बीच से एक सड़क बनाई गई है। इसी सड़क से प्रधानमंत्री मोदी सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा के साथ खुली जीप में सवार होकर मंच तक आएंगे। कार्यक्रम स्थल से 2 किमी दूर तक आम लोगों की गाड़ियों को रोक दिया जाएगा।

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

बिहार: पर्यटन स्थल पर 6 युवकों ने महिला से की बदसलूकी और छेड़छाड़, कैमरे में कैद हुई घटना; केस दर्ज

Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…

7 minutes ago

फ्लाइट से पहले पायलट को नशे में मिलना पड़ा भारी, एयर इंडिया ने किया निलंबित

Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…

15 minutes ago

अब सुअर की किडनी से होगा इंसानों का ट्रांसप्लांट? दिल्ली के अस्पताल ने शुरू किया नया विभाग

Pig Kidney Xenotransplantation India: किडनी ट्रांसप्लांट के लिए डोनर की कमी बड़ी चुनौती बनी हुई…

31 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जम्मू से पटना तक कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

Congress Protest Against Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की…

33 minutes ago

ब्रजेश पाठक की डॉक्टरों से अपील, हिंदी-देवनागरी में लिखें दवा-जांच के नाम; मातृभाषा में संवाद पर जोर

Brajesh Pathak Hindi Prescription: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश…

52 minutes ago

UP Trade Show का आगाज, अमित शाह बोले- योगी सरकार ने यूपी में बदला माहौल, बढ़ा निवेश

UP Trade Show 2026: ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का…

1 hour ago