Weather Update
Weather Update: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लिए येलो अलर्ट जारी किया, जिसमें 23 जून तक बारिश का अनुमान जताया गया है। IMD ने महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तर प्रदेश, त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर और नागालैंड में 20 जून को भारी बारिश की संभावना जताई है।
IMD ने जानकरी दी है कि 22-24 जून के दौरान पश्चिम बंगाल और सिक्किम में, 20-23 जून के दौरान बिहार में, 19-22 जून के दौरान झारखंड और ओडिशा में, 20-25 जून के दौरान मध्य प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। मौसम एजेंसी ने आने वाले दिनों में पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी दी है। भारी बारिश के साथ-साथ आंधी और बिजली भी चमकेगी।
आईएमडी ने उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में 25 जून तक भारी बारिश की संभावना जताई है।
जम्मू और कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में 22 और 25 जून को भारी बारिश की आशंका है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के लिए येलो अलर्ट जारी किया है जो 23 जून तक बरकरार रहेगा, लेकिन 24 जून तक बारिश की संभावना है। राजधानी दिल्ली में आम तौर पर बादल छाए रहने की उम्मीद है। इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने की संभावना है।
मालूम हो कि राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और गुजरात में मानसून ने एंट्री ले ली है। गुजरात और महाराष्ट्र में भारी बारिश हो रही है। यूपी में पिछले 24 घंटे में बिजली गिरने से 10 लोगों की जान चली गई। आज झारखंड, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर , मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
PM Modi Diwali Milan Address: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दिवाली मिलन समारोह में…
Darbhanga Silver Robbery BJP Leader: बिहार के दरभंगा में 62 किलो चांदी की लूट का…
Arvind Kejriwal Death Threat: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व…
Arunachal Pradesh: अरुणाचल प्रदेश के कुरुंग कुमे जिले के पारसी पारलो कस्बे में भीषण आग…
Sonia Gandhi Memoir Political Reactions: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब 'Belonging:…
Kulgam CRPF Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF सुरक्षा नाके पर हुए आतंकी हमले…