gopal khemka
पटना। बिहार के बड़े बिजनेसमैन गोपाल खेमका की हत्या का साजिशकर्ता पकड़ा गया है। कारोबार को लेकर हुए विवाद में बिल्डर अशोक साह ने खेमका के मर्डर की सुपारी दी थी। अशोक साह ने इसके लिए शूटर हायर किया था। शूटर उमेश पहले ही पकड़ा जा चुका है। उसे अशोक साह ने 3.5 लाख की सुपारी दी थी, जिसमें से 3 लाख रुपये कैश थे। पुलिस ने कैश बरामद कर लिया है।
बिल्डर अशोक साह मूल रूप से नालंदा के बिहारशरीफ का रहने वाला है। उसका लोहे का कारोबार था। पत्नी की मौत हो चुकी है, जबकि बेटी-दामाद फतुहा में रहते हैं। दामाद का गल्ला का कारोबार है। साह का बेटा पुणे में रहता है। हत्या के बाद शूटर उमेश यादव अशोक शाह के फ्लैट पर रुका हुआ था। पुलिस संदेह जता रही है कि इस हत्या के पीछे गहरी व्यापारिक रंजिश थी। इसी वजह से अशोक साह ने गोपाल खेमका को रास्ते से हटाने के बारे में सोचा।
अशोक साह की गिरफ़्तारी से पहले पुलिस इस मामले में 5 लोगों को अरेस्ट कर चुकी है। पुलिस की टीम सभी पहलुओं से जुड़कर घटनाक्रम की जांच कर रही है। जल्द ही पूरे षड्यंत्र का आधिकारिक खुलासा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से किया जाएगा।
आपको बता दें कि 4 जुलाई को उस समय पटना में सनसनी मच गया, जब एक बड़े कारोबारी गोपाल खेमका को उनके ही आपर्टमेंट के बाहर अपराधियों ने गोली मार दी। आनन-फानन में उन्हें लेकर सब पटना मेडिवर्सल हॉस्पिटल पहुंचे लेकिन डॉक्टर खेमका को बचा नहीं पाए। हत्या का CCTV फुटेज भी सामने आया, जिसमें कारोबारी को गोली मारकर अपराधी भागते हुए दिख रहे हैं।
गोपाल खेमका बिहार के टॉप कारोबारियों में आते थे। उन्होंने अपने बिजनेस की शुरुआत दवा की दुकान से की थी। राजेंद्र नगर में उन्होंने मगध हॉस्पिटल खोला, जो बिहार का पहला प्राइवेट अस्पताल था। बाद में यह हॉस्पिटल बंद हो गया और उनकी जगह पर पीडियाट्रिक और गायनी वार्ड खोल रखा है। वो पेट्रोल पंप के भी मालिक हैं, इसके अलावा हाजीपुर में उनकी दो फ़ैक्ट्री है। खेमका के दो बेटे और बेटी है। एक बेटे की 7 साल पहले गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
Trump tariff 2025 : ट्रंप ने 14 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम, जानें किस देश पर कितना लगा टैक्स..
अमेरिका विरोधी नीतियों से जुड़े तो लगेगा 10% अतिरिक्त टैरिफ…ब्रिक्स देशों को ट्रंप की खुली धमकी
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…
Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…
Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…
Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…
Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…