बिहार

4 घंटे..300 लोग..एक परिवार के 5 लोगों को जिंदा जलाया, पूर्णिया में अंधविश्वास के आरोप में मानवता की हत्या !

bihar crime : बिहार में बीते कुछ दिनों से अपराधियों के तांडव के आगे प्रशासन पस्त नजर आ रहा है. राजधानी पटना में हुए व्यापारी गोपाल खेमका की हत्या की गुथी अभी सुलझनी शुरू ही हुई थी कि पूर्णिया से एक और बड़ी खबर सामने आ गई. जहां अंधविश्वास के कारण एक ही परिवार के पांच लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई है. जानकारी के अनुसार बाबूलाल उरांव, सीता देवी, मंजीत उरांव और रनिया देवी सहित पांच लोगों को गांव के ही लोगों ने डायन के आरोप में पहले पीट-पीटकर अधमरा कर दिया और फिर जिंदा जला दिया .

23 नामजद सहित 173 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज

एक ही परिवार के पांच लोगों की गई इस निर्मम तरीके से हत्या मामले में, घटना को अंजाम देने के आरोप में पुलिस ने 23 नामजद सहित 173 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी की भी जानकारी मिली. पुलिस के अनुसार घटना रात लगभग 1 बजे के आसपास हुई जब इन पांचों को डायन होने के आरोप में पहले लोगों ने बुरी तरह पीटा और इतने भर से मन नहीं भरने पर जिंदा जला दिया. घटना की सुचना मिलने पर पुलिस ने मौके पहुंच जांच शुरु की.

परिवार पर अंधविश्वास का आरोप

मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि घटना पूर्णिया के टेटगामा गांव की है. बीते रविवार को गांव में एक परिवार पर अंधविश्वास का आरोप लगया गया…गांव में एक पंचायत भी हुई. जिसमें करीब 300 से ज्यादा लोग शामिल हुए थे, इस पंचायत के बाद बाबूलाल उरांव और उसके परिवार के चार सदस्यों की जलाकर हत्या कर गई. जिसको लेकर लगाकर घर के पांच लोगों की जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई थी. इसको लेकर गांव में एक पंचायत भी हुई थी.बताया जा रहा है कि इस पंचायत में करीब 300 लोग शामिल हुए. पंचायत के बाद बाबूलाल उरांव और उसके परिवार के चार सदस्यों की जलाकर हत्या कर गई.

घटना के बाद से गांव में पसरा सन्नाटा

हालांकि परिवार का एक 12 साल का बच्चा बच गया. जो उस भिड़ की वजह से जिंदा रह गया जो उसके परिवार के लिए काल बन गई. बच्चे का नाम सोनू है….उसने पुलिस को बताया कि कैसे उसके परिवार के साथ यह ज्यादती की गई. सोनू ने पुलिस को बताया कि जब लोग उसके परिवार को जला रहे थे तब एक महिला उसके पास आई और उसे वहां से भागने के लिए कहा.. उसने बताया कि अगर वो वहां से नहीं भागता तो वह भी घटना का शिकार हो जाता.. घटना के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा है…और कोई भी कुछ कहने से बच रहा है.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

4 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

5 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

6 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

6 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

6 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

7 hours ago