Bypoll Results 2025
Bypoll Results 2025: पंजाब की लुधियाना वेस्ट समेत गुजरात, केरल और पश्चिम बंगाल की 5 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज घोषित किए जायेंगे। सुबह 8 बजे से इन सीटों पर काउंटिंग जारी है। सबसे पहले बैलेट पेपर की गिनती हो रही है। पंजाब की लुधियाना वेस्ट सीट आम आदमी पार्टी के लिए बेहद जरूरी है। क्योंकि आप ने इस सीट से राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को अपना उम्मीदवार बनाया है। अगर संजीव जीत जाते हैं तो केजरीवाल के लिए राज्यसभा जाना आसान हो जाएगा।
दरअसल संजीव अरोड़ा विधायक बन जाते हैं तो उन्हें राज्यसभा की सीट छोड़नी पड़ेगी। ऐसे में एक सीट खाली हो जाएगी। कहा जा रहा है कि AAP अरविंद केजरीवाल को इस सीट से राज्यसभा भेज सकती है। लुधियाना वेस्ट से कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता भारत भूषण आशु को टिकट दिया है। भाजपा ने जीवन गुप्ता और शिरोमणि अकाली दल ने परुपकर सिंह घुमन को उम्मीदवार बनाया है।
गुजरात की कडी सीट पर उपचुनाव होने का कारण मौजूदा विधायक का निधन है। फरवरी में विधायक करसनभाई पंजाबभाई सोलंकी का निधन हो गया, इस कारण सीट खाली थी। विसावदर सीट आम आदमी पार्टी के खाते में थी। इसके विधायक भूपेंद्रभाई गंडूभाई भायानी ने इस्तीफा दे दिया था और भाजपा में शामिल हो गए। इस कारण सीट खाली हुआ। बीजेपी ने इस बार किरीट पटेल को उम्मीदवार बनाया है।
पश्चिम बंगाल के कालीगंज से TMC विधायक नसीरुद्दीन अहमद का फरवरी में हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया था। उनकी बेटी इस सीट से चुनाव लड़ रही है। केरल के नीलांबुर सीट पर स्वतंत्र उम्मीदवार अनवर ने सीएम विजयन और LDF के बीच मतभेद के बाद इस्तीफा दे दिया था। इस वजह से चुनाव हो रहे।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…