Categories: हरियाणा

स्कूल टीचर पर नाबालिग छात्र से यौन शोषण का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Gurugram News : हरियाणा के गुरुग्राम के एक प्रतिष्ठित निजी स्कूल की शिक्षिका को 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक नाबालिग छात्र के साथ कथित यौन संबंध बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.पुलिस ने आरोपी शिक्षिका को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

क्या है पूरा मामला

यह मामला तब सामने आया जब रेवाड़ी के धारूहेड़ा क्षेत्र निवासी छात्र के पिता ने 3 मार्च 2024 को धारूहेड़ा थाना पुलिस में मामले की शिकायत की . शिकायत के अनुसार आरोपी शिक्षिका ने छात्र के साथ कई बार होटल में मुलाकात कर शारीरिक संबंध बनाए. छात्र ने इस घटनाक्रम को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किया और सबूत के तौर पर ये वीडियो पुलिस को सौंपे.

पुलिस जांच में सामने आया कि 35 वर्षीय शिक्षिका जो शादीशुदा है,छात्र को बार-बार गुरुग्राम और रेवाड़ी के होटलों में बुलाती थी.जून 2024 में भी वह छात्र को रेवाड़ी के एक होटल में ले गई थी.इसके अलावा आरोपी ने धारूहेड़ा की एक सोसाइटी में नया घर लेकर वहां भी छात्र को बुलाया और उसका शारीरिक शोषण किया.

अच्छे नंबर दिलाने का देती थी लालच

छात्र का आरोप है कि टीचर उसे अच्छे नंबर दिलाने का लालच देती थी और दबाव बनाकर संबंध बनाती थी.शुरुआत में छात्र ने डर के चलते यह बात किसी को नहीं बताई,लेकिन बाद में उसने अपने पिता को सारी जानकारी दी.

पुलिस ने प्राप्त वीडियो सबूतों के आधार पर 13 मार्च को आरोपी शिक्षिका के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया.गिरफ्तारी से बचने के लिए टीचर ने पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका दाखिल की थी, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया.इसके बाद धारूहेड़ा थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

मामले की जांच कर रही पुलिस

पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और पीड़ित छात्र की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है.स्कूल प्रशासन से भी पूछताछ की जा रही है कि क्या उन्हें इस मामले की कोई जानकारी पहले से थी.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

6 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

6 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

8 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

8 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

9 hours ago