Jairam Naresh
Israel VS Iran War: इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के 10 दिन हो चुके हैं। इसमें अब तक 900 से अधिक ईरानी लोगों की मौत हो गई है। अमेरिका ने कल ईरान के फोर्डो, नतांज और इस्फहान जैसे परमाणु ठिकाने पर हमला करके युद्ध में एंट्री की। इसके बाद से दुनिया में हड़कंप मचा हुआ है। कांग्रेस ने भारत सरकार से नैतिक साहस दिखाते हुए इस बमबारी की आलोचना करने को कहा है।
कांग्रेस नेता जयराम नरेश ने सोशल मीडिया पर लिखा है- ईरान पर अमेरिकी हवाई हमले करने का राष्ट्रपति ट्रंप का फैसला ईरान के साथ बातचीत जारी रखने के उनके अपने आह्वान का मज़ाक उड़ाता है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ईरान के साथ तत्काल कूटनीति और बातचीत की पूर्ण अनिवार्यता पर जोर देती है। भारत सरकार को अब तक की तुलना में अधिक नैतिक साहस का प्रदर्शन करना चाहिए। मोदी सरकार ने स्पष्ट रूप से अमेरिकी बमबारी और इजरायल की आक्रामकता, बमबारी और लक्षित हत्याओं की न तो आलोचना की है और न ही निंदा की है। इसने गाजा में फिलिस्तीनियों पर किए जा रहे नरसंहार पर भी गहरी चुप्पी बनाए रखी है।
आपको बता दें कि ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 45 मिनट बात की। इस दौरान पीएम मोदी ने तनाव कम करने और शांति से संवाद करने को कहा। ईरान के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत हमेशा ईरान का मित्र रहा है और आगे भी रहेगा। उन्होंने तत्काल बातचीत करके इस मुद्दे के समाधान पर जोर दिया।
Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…
IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…
Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…
India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…
Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…
Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…