Categories: देश

ईरान-इजराइल वॉर का आपके जेब पर पड़ेगा बड़ा असर…इन चिजों की कीमत में आएंगी उछाल

Iran-Israel war : मध्य पूर्व में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का सीधा असर अब भारतीय रसोई तक पहुंचने की आशंका है. ईरान और इजरायल के बीच जारी तनाव के चलते आने वाले समय में भारत में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इजाफा हो सकता है. इसके पीछे की मुख्य वजह यह है कि देश में इस्तेमाल होने वाले हर तीन में से दो एलपीजी सिलेंडर पश्चिम एशिया से आयात किए जाते हैं.

एलपीजी की कीमतों पर दबाव क्यों?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका द्वारा ईरान के न्यूक्लियर साइट्स पर किए गए हमलों से वेस्ट एशिया से तेल और गैस की सप्लाई बाधित होने का खतरा बढ़ गया है. ज्ञात हो कि यह इलाका दुनिया के सबसे बड़े तेल उत्पादक क्षेत्रों में शामिल है. वहीं भारत में एलपीजी की खपत पिछले दस वर्षों में दोगुनी से भी अधिक हो गई है, फिलहाल लगभग 33 करोड़ घरों में इसका उपयोग हो रहा है. यह बदलाव सरकार की एलपीजी प्रमोशन स्कीम के चलते आया है,लेकिन इसके साथ ही भारत की आयात पर निर्भरता भी बढ़ गई है.

मात्र 16 दिनों का स्टोरेज

वर्तमान में भारत करीब 66% एलपीजी विदेशों से आयात करता है. इसमें से 95% की सप्लाई सऊदी अरब, यूएई और कतर जैसे पश्चिम एशियाई देशों से होती है. पेट्रोलियम मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, भारत के पास एलपीजी का सिर्फ 16 दिनों की खपत के बराबर स्टोरेज है. यह स्टॉक मुख्यतः इंपोर्ट टर्मिनल्स, रिफाइनरीज और बॉटलिंग प्लांट्स में मौजूद है. ऐसे में किसी भी सप्लाई डिसरप्शन का सीधा असर घरेलू बाजार पर पड़ सकता है.

पेट्रोल-डीजल की स्थिति बेहतर

हालांकि पेट्रोल और डीजल के मामले में भारत की स्थिति तुलनात्मक रूप से बेहतर है. भारत इन दोनों का नेट एक्सपोर्ट है,करीब 40% पेट्रोल और 30% डीजल का निर्यात होता है. जरूरत पड़ने पर यह वॉल्यूम घरेलू बाजार की ओर डायवर्ट किया जा सकता है. इसके अलावा,देश के पास क्रूड ऑयल का 25 दिन का स्ट्रैटेजिक स्टॉक भी मौजूद है.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

6 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

6 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

8 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

8 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

8 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

9 hours ago