Syria Suicide Attack : मिडिल ईस्ट इन दिनों अशांत है। ईरान और इजरायल जंग के बीच सीरिया में खूनी रविवार देखा गया। राजधानी दमिश्क एक चर्च में उस वक्त आत्मघाती हमला किया गया जब प्रार्थना सभा चल रही थी। इस हमले में 20 लोगों की जान चली गई है जबकि 13 लोग घायल बताए जा रहे। एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को सीरिया के एक चर्च में एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया, जिसमें कम से कम 20 लोग मारे गए। एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार, दमिश्क के बाहरी इलाके दवेइला में विस्फोट उस समय हुआ जब लोग मार एलियास चर्च के अंदर प्रार्थना कर रहे थे।
राज्य समाचार एजेंसी सना द्वारा जारी स्वास्थ्य मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि दमिश्क के दवेइला इलाके में सेंट एलियास चर्च को निशाना बनाकर किए गए आतंकवादी हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है और कई लोग घायल हुए हैं। किसी भी समूह ने तुरंत हमले की जिम्मेदारी नहीं ली लेकिन सीरियाई गृह मंत्रालय ने जानकारी दी कि हमले के पीछे इस्लामिक स्टेट यानी आईएसआईएस समूह का एक सदस्य था।
देश के गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि आईएसआईएस आतंकवादी समूह से जुड़ा एक आत्मघाती हमलावर सेंट एलियास चर्च में घुस गया। गोलीबारी शुरू कर दी, फिर विस्फोटक बेल्ट से खुद को उड़ा लिया। सीरिया के सूचना मंत्री हमजा मुस्तफा ने हमले की निंदा करते हुए इसे आतंकवादी हमला बताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि यह कायरतापूर्ण कृत्य उन नागरिक मूल्यों के खिलाफ है जो हमें एक साथ लाते हैं। हम समान नागरिकता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता से पीछे नहीं हटेंगे।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…