दिल्ली में व्यापार करना हुआ आसान! 7 व्यवसाय के लिए नहीं लेनी होगी पुलिस की परमिशन

Delhi News: दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने व्यवसाय करने वालों के लिए बड़ा फैसला लिया है। जहां अब राष्ट्रीय राजधानी में होटल,स्विमिंग पूल,गेस्ट हाउस जैसे 7 व्यापार के लिए अब पुलिस की परमिशन की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब इन व्यवसायों को नगर निकायों और संबंधित विभागों के हवाले कर दिया गया है। जिससे लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया और भी आसानी से पूरी हो सकेगी।

सरकार की दूरदर्शी सोच का प्रमाण

वहीं, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि राजधानी में व्यापारिक गतिविधियों से संबंधित लाइसेंसिंग प्रक्रिया में व्यापक सुधार सरकार की दूरदर्शी सोच का प्रमाण है। इसको लेकर रेखा गुप्ता ने इस फैसले को ऐतिहासिक बताया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली के उपराज्यपाल विनय सक्सेना का आभार भी व्यक्त किया।

केंद्र सरकार की नीतियों की सराहना

रेखा गुप्ता ने आगे कहा कि केंद्र सरकार हमेशा ‘मिनिमम गवर्नमेंट, मैक्सिमम गवर्नेंस’ की नीतियों पर विश्वास रखती है। इतना ही नहीं, सरकार देश के लगभग सभी हिस्सों में ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को अपना रही है। इसे दिल्ली में प्रभावी तरीके से लागू किया जा रहा है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का कहना है कि यह निर्णय न सिर्फ प्रशासनिक सुधार की दिशा में बड़ा कदम है, बल्कि यह केंद्र सरकार की नीति और सोच का भी प्रतिफल है।

लाइसेंसिंग प्रक्रिया डिजिटल होगी

सरकार ने जिन व्यवसायों को दिल्ली पुलिस से हटाकर नगरीय निकायों के हवाले किया है उनमें स्विमिंग पूल, ईटिंग हाउस, होटल, मोटल, गेस्ट हाउस, डिस्कोथेक, वीडियो गेम पार्लर, मनोरंजन पार्क और ऑडिटोरियम शामिल हैं। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस फैसले पर आभार व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा है कि वह दिल्लीवासियों को विश्वास दिलाना चाहती हैं कि अब लाइसेंसिंग प्रक्रिया सरल, पारदर्शी और डिजिटल होगी। जिससे लोगों को जो परेशानियों का सामना करना पड़ता था वह खत्म होंगी। उन्होंने कहा कि विकसित दिल्ली की दिशा में यह प्रभावी और कारगार कदम है।

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

14 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

15 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

16 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

17 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

18 hours ago