Categories: Others

ईरान के इस फैसले से मच जाएगा दुनियाभर में तहलका! संसद से भी मिली मंजूरी

Iran-Israel: इजरायल-ईरान के बीच जंग में अमेरिका की एंट्री के बाद अब ईरान बड़ा कदम उठा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब ईरान की संसद में होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने के प्रस्ताव को मंजूरी भी मिल गई है।हालांकि, इस पर सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल आखिरी निर्णय लेगी। फिलहाल रविवार को इसको लेकर वोटिंग करवाई गई थी। इस जलमार्ग से दुनियाभर का करीब 26 फीसदी तेल व्यापार होता है। अगर ईरान अपने इस कड़े फैसले को लागू कर देता है तो पूरी दुनिया में तहलका मच जाएगा। जिसका असर अमेरिका और भारत पर भी पड़ेगा।

इस रास्ते पर है ईरान का अधिकार

बता दें, होर्मुज जलडमरूमध्य फारस की खाड़ी को अरब सागर और हिंद महासागर से जोड़ता है। जो करीब 33 किलोमीटर चौड़ा रास्ता है जिसपर ईरान का अधिकार है। इस जलमार्ग में शिपिंग लेन करीब 3 किलोमीटर चौड़ी है। ऐसे में यह रास्ता पूरी दुनिया के लिए अहम हो जाता है। खाड़ी देशों के तेल की ज्यादातर सप्लाई भी इसी रास्ते से होती है।

एजेंडे में शामिल है जलडमरूमध्य को बंद करना

वहीं, इसको लेकर सांसद और रिवोलूशनरी गार्ड कमांडर इस्माइल कोसारी का कहना है कि जलडमरूमध्य को बंद करना हमारे एजेंडे में शामिल है। जरूरत पड़ने पर इसे बंद कर दिया जाएगा। ईरान की नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल भी अगर होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने को मंजूरी दे देती है तो दुनिया में खलबली मचनी तय है। इतना ही नहीं, ईरान के सांसद याज्दिखाह ने पहले ही कह दिया था कि अगर इस युद्ध में इजरायल के साथ अमेरिका भी शामिल हो जाता है तो फिर होर्मुज को बंद किया जा सकता है।

वैश्विक संकट को आमंत्रण देने जैसा

दरअसल, होर्मुज को बंद करना एक वैश्विक संकट को आमंत्रण देने जैसा होगा। यह शिपिंग रूट करीब 96 मील लंबा है। ईरान अगर ऐसा सख्त कदम उठाता है तो कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी होगी। जिसके बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ेंगी और फिर दुनिया का बड़ा हिस्सा महंगाई से त्रस्त हो जाएगा। यह रास्ता बंद हुआ तो जहाजों को अपना रास्ता बदलना पड़ जाएगा। ऐसे में डिलिवरी टाइम और लागत दोनों बढ़ जाएगी।

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

5 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

6 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

7 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

7 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

8 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

8 hours ago