Bihar Election 2025
Bihar Election 2025 : आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को देखते हुए बांका जिला प्रशासन ने पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। अब उम्मीदवारों के हर छोटे-बड़े चुनावी खर्च का पूरा ब्यौरा रखा जाएगा। प्रशासन ने प्रचार से जुड़ी वस्तुओं, खानपान, होटल और वाहन किराये तक के दाम तय कर दिए हैं। यह सभी दरें GST सहित होंगी और हर खरीद पर बिल देना अनिवार्य होगा।
प्रशासन द्वारा जारी सूची के अनुसार अब उम्मीदवारों को होटल में ठहरने या भोजन कराने के लिए निर्धारित दरों का ही भुगतान करना होगा।
चुनावी कार्यो में इस्तेमाल होने वाले स्टेशनरी सामान के भी रेट तय कर दिए गए हैं।
ये भी पढ़े – Bihar Election 2025 : पैसों के खेल पर प्रशासन की पैनी नजर, 20 एजेंसियां और दर्जनों टीमें सक्रिय
चुनाव प्रचार के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले वाहनों की दरें भी प्रशासन ने स्पष्ट कर दी हैं, ताकि परिवहन खर्च का सही आकलन किया जा सके।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी के अनुसार, यह कदम चुनावी (Bihar Election 2025) खर्च की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए उठाया गया है। तय दरों से अधिक खर्च करने या बिना बिल भुगतान करने पर उम्मीदवारों के विरुद्ध कार्रवाई की जा सकती है। प्रशासन का कहना है कि “अब चाय से लेकर रसगुल्ला तक के खर्च का हिसाब रहेगा,” ताकि किसी भी उम्मीदवार को व्यय सीमा से अधिक खर्च करने का मौका न मिले।
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…
Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…
Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…
Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…
Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…
UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…