टेक

कार में AC चलाकर सोना हो सकता है खतरनाक, ऐसे बरतें सावधानी

Car AC Dangers: अक्सर लोगों को कार में सोना आरामदायक लगता है, लेकिन ये उतना ही जानलेवा भी हो सकता है। खासकर तब जब आप एसी ऑन करके सो रहे हों। आपको ये जानकर हैरानी जरूर होगी लेकिन गाड़ी का AC भी आपके लिए जानलेवा बन सकता है। हाल ही में नोएडा के सेक्टर 62 के पास ऐसी ही एक घटना हुई जिससे सभी दंग रह गए। दरअसल, कैब में ड्राइवर और उसका दोस्त सो रहे थे लेकिन जब ड्राइवर घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने तलाश शुरू की और जब उन्हें गाड़ी मिली तो शीशा तोड़कर देखा तो दोनों की मौत हो चुकी थी।

लोगों के जेहन में उठने लगा सवाल

घटना के सामने आते ही लोगों के जेहन में ये सवाल उठने लगा कि आखिर AC किसी की जान कैसे ले सकता है? मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने दोनों की मौत का कारण पता लगाने के लिए शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा था, जहां शुरुआती जांच में पुलिस के सामने ये बात आई कि एसी (Car AC Dangers) ऑन कर दोनों सो गए थे और दम घुटने की वजह से जान चली गई।

दम घुटने से हो सकती है मौत

दरअसल, जब गाड़ी का इंजन चलता है, तो उससे कार्बन मोनोऑक्साइड गैस निकलती है लेकिन अगर एग्जॉस्ट सिस्टम में खराबी या लीकेज हो, तो यह गैस AC वेंट्स के जरिए कार के अंदर आकर सोते (Car AC Dangers) हुए व्यक्ति के शरीर में जाकर ऑक्सीजन की सप्लाई को रोक देती है, जिससे दम घुटने से मौत हो जाती है।

यह भी पढ़ें: व्यापार साझेदार चुनने के लिए मजबूर नहीं कर सकते…रूस ने भारत के खिलाफ ट्रंप की धमकी की निंदा की

अगर गाड़ी पूरी तरह से बंद है और एसी (Car AC Dangers) चल रहा है तो हवा अंदर ही अंदर घूमती रहती है। हम ऑक्सीजन लेते हैं और कार्बन डाईऑक्साइड को रिलीज करते हैं, ऐसे में कार का शीशा जब पूरी तरह से बंद होता है तो कार के अंदर ऑक्सीजन की मात्रा कम और कार्बन डाईऑक्साइड की मात्रा बढ़ने लगती है। ऐसे में सोते हुए व्यक्ति को कई बार अहसास तक नहीं होता और उसके बाद महसूस होने वाली घुटन जानलेवा साबित हो सकती है।

यह भी देखें: Bihar News : बिहार में डोमिसाइल नीति लागू , अब 85% नौकरियां बिहारी युवाओं के लिए | Domicile policy |

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

दिल्ली अक्षरधाम में अन्नकूट महोत्सव, भगवान स्वामिनारायण को चढ़ाए गए 1,256 सात्विक व्यंजन

Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…

2 hours ago

इबोला से जूझ रहे कांगो में ISIS से जुड़े आतंकियों का हमला, 180 मरीज अस्पताल छोड़कर भागे; 33 लोगों की मौत

Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…

4 hours ago

शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे 4 किशोर; 3 की मौत, परिवारों को 4-4 लाख की मदद

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…

4 hours ago

बुल्गारिया में भीषण सड़क हादसा, 50 गाड़ियां आपस में टकराईं; 11 लोगों की मौत, 48 घायल

Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…

5 hours ago

सोनिया गांधी के खुलासे पर शर्मिष्ठा मुखर्जी का पलटवार, बोलीं- PM बनने की महत्वाकांक्षा रखना अपराध नहीं

Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…

5 hours ago

गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, एक कोच का शीशा टूटा; यात्री सुरक्षित

Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…

5 hours ago