दिल्ली/NCR

गाजियाबाद में निलंबित लेखपाल के जहर खाने का मामला, इलाज के दौरान सुभाष मीणा की मौत

Ghaziabad News : गाजियाबाद में एक लेखपाल सुभाष मीणा की निलंबन के बाद जहर खाने से मौत का मामला सामने आया है। सुभाष मीणा की इलाज के दौरान अस्पताल में मृत्यु हो गई। इस घटना ने प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मचा दिया है। मुख्यमंत्री ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। मंडलायुक्त और डीआईजी को इस मामले की गहन जांच सौंपी गई है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, सुभाष मीणा को एक किसान की शिकायत के आधार पर गाजियाबाद के डीएम अभिषेक पांडेय ने निलंबित किया था। किसान ने आरोप लगाया था कि सुभाष मीणा और उनके सहायक ने एक मामले को निपटाने के लिए 5 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। इस शिकायत के बाद डीएम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुभाष को निलंबित कर दिया और उनके सहायक के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया।

निलंबन को लेकर उठे सवाल

सुभाष मीणा के निलंबन को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि किसान की शिकायत के पीछे कोई ठोस सबूत नहीं थे, फिर भी डीएम ने कार्रवाई कर दी। निलंबन के बाद सुभाष मीणा मानसिक रूप से परेशान थे और कई दिनों से भटक रहे थे। उनकी इस हालत ने उनके सहकर्मियों और परिवार को भी सदमे में डाल दिया। मुख्यमंत्री के आदेश पर मंडलायुक्त और डीआईजी इस मामले की जांच करेंगे। जांच में यह स्पष्ट करने की कोशिश की जाएगी कि क्या डीएम की कार्रवाई उचित थी या इसमें कोई जल्दबाजी हुई। साथ ही, किसान की शिकायत और रिश्वत के आरोपों की सत्यता भी जांच के दायरे में होगी।

लेखपाल यूनियन ने दी चितावनी

सुभाष मीणा के रिटायरमेंट में मात्र 8 माह बाकी थे। इस घटना ने उनके परिवार और सहकर्मियों को गहरे सदमे में डाल दिया। लेखपाल यूनियन ने डीएम के इस फैसले के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है। सहकर्मियों का कहना है कि बिना पुख्ता सबूत के निलंबन जैसी कठोर कार्रवाई अन्यायपूर्ण थी, जिसके चलते सुभाष ने यह आत्मघाती कदम उठाया।

 

 

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

3 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

3 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

5 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

5 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

6 hours ago