Categories: Others

गाजियाबाद में बारिश ने खोली नगर निगम की पोल, शहर जलमग्न, आयुक्त का बंगले भी डूबा

Ghaziabad News : बुधवार को हुई मूसलाधार बारिश ने गाजियाबाद नगर निगम के नाले-सफाई और जलनिकासी के तमाम दावों की पोल खोल दी। शहर के अधिकांश हिस्से कई फीट पानी में डूब गए, और हालात यह कि नगर आयुक्त के बंगले के बाहर भी दो फीट तक पानी भर गया। नाले ओवरफ्लो होने से सड़कों पर गंदा पानी जमा हो गया, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।

जलमग्न होने पर खुली पोल

नगर निगम हर साल मानसून से पहले नालों की सफाई और जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के दावे करता है, लेकिन पहली ही बारिश ने इन दावों की हकीकत सामने ला दी। वसुंधरा, वैशाली, इंदिरापुरम, मोहन नगर, राजेंद्र नगर जैसे प्रमुख इलाकों में सड़कें नदियों में तब्दील हो गईं। कई जगह वाहन पानी में फंस गए और लोगों को घुटनों तक पानी में चलना पड़ा।

बंगले के बाहर दो फीट तक पानी भरा

सबसे शर्मनाक स्थिति तब देखी गई, जब नगर आयुक्त के आधिकारिक बंगले के बाहर दो फीट तक पानी जमा हो गया। स्थानीय निवासियों ने इसे निगम की लापरवाही का जीता-जागता सबूत बताया। एक निवासी राकेश शर्मा ने कहा, “जब आयुक्त के बंगले के बाहर ही पानी भरा है, तो आम जनता की क्या हालत होगी? निगम के दावे पूरी तरह हवा-हवाई साबित हुए।” नाले ओवरफ्लो होने की वजह से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा था, जिससे बदबू और बीमारियों का खतरा बढ़ गया। निगम की ओर से बारिश से पहले नालों की सफाई के लिए करोड़ों रुपये खर्च करने का दावा किया गया था, लेकिन बारिश ने इसकी हकीकत उजागर कर दी।

कपिल मेहरा- गाजियाबाद

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

अरविंद केजरीवाल और बेटी को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगी 7 करोड़ की फिरौती

Arvind Kejriwal Death Threat: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व…

22 minutes ago

अरुणाचल प्रदेश में भीषण आग से तबाही, 20 घर जलकर खाक; दो लोगों की मौत

Arunachal Pradesh: अरुणाचल प्रदेश के कुरुंग कुमे जिले के पारसी पारलो कस्बे में भीषण आग…

49 minutes ago

सोनिया गांधी की किताब पर सियासी घमासान, BJP का ‘व्हाइटवॉश’ आरोप, कांग्रेस ने किया बचाव; AAP-अकाली दल ने भी उठाए सवाल

Sonia Gandhi Memoir Political Reactions: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब 'Belonging:…

1 hour ago

दलदली इलाके से घुसे आतंकी, AK-47 और AP गोलियों से हमला… कुलगाम अटैक की जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें

Kulgam CRPF Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF सुरक्षा नाके पर हुए आतंकी हमले…

2 hours ago

शेख हसीना की वापसी से पहले बांग्लादेश में हिंसा तेज, बम धमाकों और आगजनी से मचा हड़कंप

Bangladesh Violence Sheikh Hasina Return: बांग्लादेश में एक बार फिर हिंसा और राजनीतिक तनाव बढ़…

3 hours ago

कुलगाम CRPF हमले का मास्टरमाइंड लतीफ बट: 15 लाख का इनामी और टारगेटेड किलिंग का मुख्य आरोपी, जानें पूरा काला चिट्ठा

Mohammad Latif Butt Lashkar Commander: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF सुरक्षा पोस्ट पर हुए हमले…

3 hours ago