मुरादाबाद में नाबालिग को जबरन पहनाया गया बुर्का
Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक हिंदू लड़की को 5 मुस्लिम लड़कियों द्वारा जबरन बुर्का पहनाने का मामला सामने आया है। मामले ने तूल तब पकड़ा जब सोशल मीडिया पर इसका कथित वीडियो वायरल होने लगा। हालांकि, मामले में आरोपी लड़कियों ने आरोपों को गलत बताया है।
मुरादाबाद पुलिस के मुताबिक ये घटना तब हुई जब लड़की कोचिंग सेंटर से अपने घर लौट रही थी। आरोपी स्टूडेंट्स भी उसी कोचिंग सेंटर में पढ़ती हैं। मामले का कथित वीडियो आने के बाद नाबालिग लड़की के भाई ने पुलिस में केस दर्ज करवाया। इस मामले पर जानकारी देते हुए मुरादाबाद पुलिस के एडिशनल सुप्रीटेंडेंट ऑफ पुलिस आकाश सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। ये पूरी घटना उस एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक पीड़ित और केस में नाम वाली लड़कियां पहले से एक-दूसरे को जानती थीं और एक ही कोचिंग सेंटर में पढ़ती थीं। शुरुआती जांच के अनुसार, यह घटना तब हुई जब सभी लड़कियां कोचिंग क्लास के बाद एक साथ घर लौट रही थीं।
नाबालिग लड़की के भाई की शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने उत्तर प्रदेश गैर-कानूनी धर्म परिवर्तन निषेध अधिनियम की धाराओं के तहत आरोपी लड़कियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
मामले में आरोपी एक लड़की का कहना है, "मेरी हिंदू सहेली मुझ पर ये आरोप क्यों लगा रही है, ये बात मेरी समझ से परे है। मैंने कभी उसे बुर्का पहनने को और इस्लाम धर्म कबूल करने को नहीं कहा। हम सभी एक ही क्लास में हैं और 11वीं क्लास से एक दूसरे को जानते हैं। हमारे बीच अच्छी दोस्ती थी। वो खुद ही हमारे जैसा पहनना पसंद करती थी। उसे बुर्का पसंद था।"
ये भी पढ़ें: राजद की कमान अब तेजस्वी के हाथ, लालू यादव ने सौंपा नेतृत्व
Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…
Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…
Post Diwali Healthy Eating Tips: दिवाली भले ही बीत गई हो, लेकिन घरों में मिठाइयों…
Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…
Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…
Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…