RJD Working President
RJD Working President: बिहार की राजनीति में एक ऐतिहासिक मोड़ आ गया है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में आज औपचारिक रूप से नेतृत्व परिवर्तन हो गया, जिसके साथ ही लालू प्रसाद यादव के लंबे राजनीतिक युग पर विराम लग गया। पार्टी ने तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय जनता दल का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त कर नई पीढ़ी को कमान सौंप दी है। यह फैसला RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के उद्घाटन सत्र में लिया गया, जहां पार्टी के शीर्ष नेता मौजूद थे।
1997 में RJD की स्थापना के बाद से ही लालू यादव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे और करीब तीन दशक तक उन्होंने संगठन का नेतृत्व किया। अब उनकी जगह तेजस्वी यादव पार्टी के नए हाईकमान होंगे। यह बदलाव सिर्फ पद का नहीं, बल्कि सोच और दिशा का भी संकेत माना जा रहा है।
इस मौके पर लालू यादव ने अपनी पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की मौजूदगी में तेजस्वी यादव को नियुक्ति पत्र सौंपा। मंच पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे, जिन्होंने इस फैसले का स्वागत किया। पार्टी ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा, “एक नए युग की शुरुआत! तेजस्वी यादव जी को राष्ट्रीय जनता दल का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।”
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि लालू यादव की बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य कारणों को देखते हुए यह फैसला पहले से तय माना जा रहा था। तेजस्वी यादव पहले ही पार्टी के रणनीतिक फैसलों की अगुवाई कर रहे थे और अब औपचारिक रूप से उनकी ताजपोशी ने RJD में नेतृत्व परिवर्तन की मुहर लगा दी है। यह कदम बिहार की राजनीति में आने वाले समय में बड़े बदलावों का संकेत देता है।
ये भी पढ़ें: लालू परिवार की मौजूदगी में RJD की निर्णायक बैठक, संगठन में हलचल हुई तेज, तेजस्वी को मिल सकती है कमान!
Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…
Post Diwali Healthy Eating Tips: दिवाली भले ही बीत गई हो, लेकिन घरों में मिठाइयों…
Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…
Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…
Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…
Ramayana Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' बॉक्स ऑफिस…