RJD National Executive Meeting
RJD National Executive Meeting: पटना के होटल मौर्य में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक चल रही है, जिसमें पार्टी के भविष्य और संगठनात्मक ढांचे को लेकर बड़े फैसले लिए जाने की संभावना है। इस बैठक में पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अपनी पत्नी राबड़ी देवी, राज्यसभा सांसद मीसा भारती, संजय यादव समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद हैं। सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर अंतिम फैसला लिया जा सकता है, जिसे लेकर पार्टी में पहले से ही व्यापक सहमति बनती नजर आ रही है।
इसी बीच पार्टी के अंदरूनी हालात को लेकर तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। एक बयान में कहा गया है कि वर्तमान स्थिति कड़वी, चिंताजनक और दुखद है, क्योंकि जनता के हक–हकूक की लड़ाई लड़ने वाली पार्टी की असली कमान अब ऐसे लोगों के हाथों में जाती दिख रही है, जिन्हें कथित रूप से लालूवाद को कमजोर करने के इरादे से घुसपैठ कर भेजा गया है। आरोप लगाया गया है कि ऐसे लोग साजिश के तहत संगठन पर कब्जा जमाए बैठे हैं और अपने मकसद में काफी हद तक सफल भी हो रहे हैं।
बयान में नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा गया है कि जिम्मेदारी संभाल रहे लोगों को सवालों से भागने या भ्रम फैलाने के बजाय आत्ममंथन करना चाहिए। पार्टी हित की बात करने वालों के साथ दुर्व्यवहार और अमर्यादित भाषा के प्रयोग को भी गंभीर बताया गया है। चेतावनी दी गई है कि अगर नेतृत्व चुप्पी साधता है, तो उस पर साजिशकर्ता गिरोह से मिलीभगत का आरोप और मजबूत हो जाएगा।
Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…
Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…
Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…
Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…
Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…
Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…