Breaking

CBI ने पटना नीट छात्रा मौत मामले में परिजन से की पूछताछ, साथ ले गई सामान और भाई का मोबाइल, जानें अपडेट्स

CBI Probe Patna NEET Student Death Case: बिहार की राजधानी पटना में नीट (NEET) छात्रा की संदिग्ध हालत में मौत मामले में सीबीआई की 20 सदस्यीय टीम ने रविवार को करीब 3 घंटे सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान सीबीआई मृत छात्रा के गांव पहुंची और परिवार के अलग-अलग सदस्यों से पूछताछ की। बयान दर्ज करने के बाद सीबीआई जांच के लिए कुछ सामान भी साथ ले गई। गौरतलब है, इससे एक दिन पहले यानी शनिवार को सीबीआई ने शंभू हॉस्टल की जांच की थी। 

घर पर सीबीआई को नहीं मिले मृतका के पिता

सीबीआई की टीम ने मृत छात्रा के परिजन से पूछताछ की लेकिन मृतका के पिता के घर पर नहीं मिलने के कारण उनसे पूछताछ नहीं हो सकी। इस दौरान सीबीआई की टीम मृत छात्रा की कैंची, कलम, कॉपी, किताब, बैग एवं कपड़े सहित सभी सामान अपने साथ ले गई है और लड़की के भाई का मोबाइल भी जांच के लिए लिया है।

शंभू हॉस्टल से ये सामान ले गई सीबीआई

सीबीआई की टीम शंभू हॉस्टल से छात्रा के कमरे से कई अहम दस्तावेज अपने साथ ले गई है। सफेद रंग का 3 बोरा कार में रखकर सीबीआई की टीम अपने साथ ले गयी। जिसमें कॉपी, किताबें, दस्तावेज, बेड शीट और कपड़े सहित अन्य सामान है जिसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा।

हॉस्टल में बेहोशी की हालत में मिली थी छात्रा

पटना के शंभू हॉस्टल में नीट की तैयारी कर रही छात्रा 6 जनवरी को बेहोश हो गई और इलाज के दौरान 11 जनवरी की उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस पर सही जांच नहीं करने का आरोप लगाया। मामले में एसआईटी ने जांच की लेकिन बाद में राज्यपाल की मंजूरी के बाद मामला सीबीआई को सौंप दिया गया। इस मुद्दे को लेकर बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेताओं ने सरकार को घेरा था और कानून व्यवस्था पर सवाल किए।

Anamika Anand

Recent Posts

जमुई पीड़िता की फोटो शेयर करने पर एक्शन, CMO के स्टेनो पर FIR दर्ज

Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…

5 hours ago

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

8 hours ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

8 hours ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

8 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

8 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

8 hours ago