Maha Shivratri 2026
Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि भगवान शिव की आराधना का पवित्र पर्व है, जिसे भक्त पूरे श्रद्धा और नियमों के साथ मनाते हैं। इस दिन उपवास, पूजा-अर्चना और रात्रि जागरण का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि सच्चे मन से रखे गए व्रत और रात्रि में शिव भक्ति करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। ऐसे में व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं के मन में अक्सर यह सवाल उठता है कि इस दिन क्या खाना उचित है और किन चीजों से दूरी बनानी चाहिए।
व्रत के दौरान सात्विक और हल्का भोजन करना श्रेष्ठ माना जाता है। फलाहार और सुपाच्य आहार से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है और साधना में एकाग्रता आती है।
इन चीजों का सेवन किया जा सकता है:
ताजे फल जैसे केला, सेब, पपीता, संतरा और अंगूर
दूध, दही, पनीर और घी जैसे दुग्ध उत्पाद
साबूदाना (खिचड़ी या वड़ा के रूप में)
कुट्टू या सिंहाड़े के आटे से बनी पूड़ी या पकौड़ी
राजगिरा (रामदाना) से बना हलवा या लड्डू
सेंधा नमक के साथ आलू के हल्के व्यंजन
मखाना और मूंगफली
सूखे मेवे जैसे बादाम, काजू और किशमिश
स्वाद के लिए सेंधा नमक, जीरा और टमाटर
ध्यान रखें कि भोजन हल्का और कम मसालेदार हो। तली-भुनी चीजों से बचना बेहतर माना जाता है।
क्या चाय या कॉफी पी सकते हैं?
यदि आप निर्जला व्रत कर रहे हैं तो पानी तक का सेवन नहीं किया जाता। लेकिन फलाहार व्रत रखने वाले श्रद्धालु सीमित मात्रा में दूध वाली चाय या कॉफी ले सकते हैं। यह पूरी तरह व्यक्तिगत आस्था और पारिवारिक परंपरा पर निर्भर करता है।
महाशिवरात्रि व्रत में क्या नहीं खाना चाहिए?
व्रत के दौरान कुछ खाद्य पदार्थों से परहेज करना आवश्यक माना गया है:
गेहूं, चावल, दालें और अन्य अनाज
साधारण नमक
प्याज, लहसुन और तामसिक भोजन
ज्यादा तला-भुना या प्रोसेस्ड फूड
ये भी पढ़ें: Maha shivratri 2026: महाशिवरात्रि पर क्या करें, क्या न करें; पूजा से पहले जान लें ये जरूरी बातें
Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…
Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…
Post Diwali Healthy Eating Tips: दिवाली भले ही बीत गई हो, लेकिन घरों में मिठाइयों…
Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…
Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…
Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…