एक्ट्रेस हिमांशी से मांगी गई 10 करोड़ की रंगदारी
Actress Himanshi Khurana News: पंजाबी एक्ट्रेस-सिंगर हिमांशी खुराना से विदेशी गैंगस्टर द्वारा 10 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। एक्ट्रेस की शिकायत पर मोहाली पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें पूर्व में एक्टर रणवीर सिंह को धमकी मिली थी।
एक्ट्रेस हिमांशी ने अपनी ईमेल आईडी पर मिले एक्सटॉर्शन ईमेल के बारे में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए सोहना पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308(4) (रंगदारी) और 351(3) (आपराधिक धमकी) के तहत एफआईआर दर्ज की गई।
पुलिस सुपरिटेंडेंट (इन्वेस्टिगेशन) सौरव जिंदल ने कहा, “शिकायत के मुताबिक ईमेल में एक वॉइस नोट था, जिसे कथित तौर पर एक विदेशी गैंगस्टर ने भेजा था और उसमें 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी।” फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, जिसमें वह ईमेल और वॉइस मैसेज के ओरिजिन का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।
एक्टर रणवीर सिंह को भी मिली थी धमकी ध्यान देने वाली बात यह है कि पिछले कई दिनों से बॉलीवुड के कई अन्य सितारों को भी धमकियां मिल चुकी हैं। बॉलीवुड एक्टर्स को ये धमकियां गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की गैंग से जुड़ा हैरी बॉक्सर दे रहा है। हैरी विदेश में बसा हुआ है. इस साल जनवरी में सिंगर बी-प्रक को धमकी भरा कॉल आया था। उनके सहयोगी सिंगर दिलनूर को भी गैंगस्टरों ने धमकाया था।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…