Breaking

इमरान खान की हेल्थ पर अजय जडेजा के बयान से पाकिस्तान क्रिकेट जगत में मचा हड़कंप, अब जेल से अस्पताल में होंगे शिफ्ट

Imran Khan Health News: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री और पूर्व क्रिकेटर इमरान खान की बिगड़ती हेल्थ रिपोर्ट पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा के बयान ने पाकिस्तानी क्रिकेटरों में खलबली मचा दी है। अजय जडेजा ने 73 वर्षीय इमरान को लेकर कहा, "मैंने कई भारतीयों को उनके (इमरान) समर्थन में आवाज़ उठाते देखा है, लेकिन जिन पाकिस्तानी क्रिकेटरों ने उनके साथ क्रिकेट खेला और जो मौजूदा पाकिस्तानी क्रिकेटर हैं, वे ऐसे समय पर खामोश हैं जब उन्हें उनके समर्थन की ज़रूरत है।" दरअसल, इमरान खान 2023 से पाकिस्तान की जेल में बंद है। जेल में रहते हुए उन्हें कई हेल्थ संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हालिया रिपोर्ट है कि इमरान की एक आंख की रोशनी 85 फीसदी खत्म हो गई है। इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए शासन को उनका इलाज करवाने के लिए कहा है।

पूर्व पेसर अकरम ने इमरान के स्वस्थ होने की कामना की

पूर्व पाकिस्तानी पेसर वसीम अकरम ने कहा, "यह सुनकर बहुत दुख होता है कि हमारे कप्तान इमरान ख़ान स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि अधिकारी इस मामले को गंभीरता से लें और सुनिश्चित करें कि उन्हें हर संभव सबसे बेहतर इलाज मिले।" उन्होंने कहा, "उनके जल्द स्वस्थ होने और पूरी तरह ठीक होने की कामना करता हूं।"

शोएब अख्तर ने क्या कहा?

पूर्व दिग्गज पेसर शोएब अख्तर ने कहा, "पिछले तीन महीनों से मैं अमेरिका में इमरान ख़ान के शौकत ख़ानम कैंसर अस्पताल के लिए धन जुटा रहा हूं। यह जानकर मुझे बहुत दुख हुआ कि उनकी आंखों की रोशनी चली गई है।" उन्होंने कहा, "मुझे उम्मीद है कि उन्हें बेहतर इलाज मिलेगा और मैं उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।"

अफरीदी और हफीज़ ने भी दिए बयान

शाहिद अफ़रीदी ने कहा कि चिकित्सा सुविधा तक पहुंच "मूल अधिकार है और इसे उपलब्ध कराया जाना चाहिए।" रमीज़ राजाने कहा कि उन्हें उम्मीद है "मानवता की जीत होगी।" उन्होंने लिखा, "इमरान ख़ान को पीड़ा में देखना और एक आंख की दृष्टि खोना भावनात्मक रूप से झकझोर देने वाला है।" वहीं, मोहम्मद हफीज़ ने भी इमरान के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उन्हें उचित चिकित्सीय सुविधा देने की मांग का समर्थन किया है।

इमरान जेल से अस्पताल में होंगे शिफ्ट

पूर्व पीएम इमरान खान की हेल्थ के मुद्दे पर पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ पार्टी (पीटीआई) के कार्यकर्ताओं ने इस्लामाबाद, कराची, स्वाबी और अटॉक में सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। पीटीआई की मांग के बाद सरकार ने तुरंत इमरान खान को जेल से अस्पताल में शिफ्ट करने का फैसला किया। इमरान को अक्टूबर 2025 में दाहिनी आंख में धुंधलापन शुरू हुआ था। जेल में हाई ब्लड प्रेशर का सही इलाज न होने से समस्या बढ़ी। कई महीनों तक उनका बीपी नॉर्मल से अधिक रहा। शिकायत के बाद प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया था।

ये भी पढ़ें: तोहफे से तख्तापलट तक! इमरान खान को 17 साल की जेल, पत्नी भी है दोषी, जाने पूरा मामला

Anamika Anand

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

2 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

2 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

3 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

4 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

4 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

4 hours ago