Breaking

तारिक रहमान के PM पद शपथ समारोह के लिए PM मोदी को मिला न्योता, इसी दिन भारत आएंगे फ्रांसीसी राष्ट्रपति

PM Modi receives invite for Rahman's oath ceremony: बांग्लादेश में संसदीय चुनाव में बीएनपी पार्टी ने बहुमत हासिल किया है। अब बीएनपी पार्टी के मुखिया तारिक रहमान 17 फरवरी को पीएम पद की शपथ लेंगे। शपथ समारोह में बांग्लादेश की तरफ से भारत व पाकिस्तान समेत कई देशों के प्रमुख नेताओं को न्योता मिला है। इसी के साथ अटकले लगाई जा रही है कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस शपथ समारोह में शामिल होंगे?

इसी दिन फ्रांस के राष्ट्रपति भारत आएंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 फरवरी को मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय बैठक करने वाले हैं, इसलिए उनके ढाका जाने की संभावना कम है। ऐसे में भारत का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री एस. जयशंकर या उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन जैसे वरिष्ठ नेता कर सकते हैं।

इन देशों के प्रमुख को बांग्लादेश ने दिया है न्योता

बांग्लादेश ने तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल होने के लिए अब तक जिन देशों को आमंत्रण भेजा गया है, उनमें चीन, सऊदी अरब, भारत, पाकिस्तान, तुर्की, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, मलेशिया, ब्रुनेई, श्रीलंका, नेपाल, मालदीव और भूटान शामिल हैं।

तारिक रहमान ने अपने पड़ोसी देशों को लेकर क्या कहा?

संसदीय चुनावों में बीएनपी के बहुमत पर पार्टी के मुखिया तारिक रहमान ने भारत-बांग्लादेश रिश्तों से जुड़े सवाल पर कहा कि हम बांग्लादेश के हितों को सबसे ऊपर रखेंगे। रहमान ने यह भी कहा कि चीन बांग्लादेश का विकास में सहयोगी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में बांग्लादेश और चीन मिलकर काम करते रहेंगे। उनका कहना था कि दूसरे देशों की तरह चीन भी बांग्लादेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

ये भी पढ़ें: Bangladesh Election Results 2026: बांग्लादेश चुनाव में BNP की प्रचंड जीत, 17 साल बाद कमान संभालेंगे तारिक रहमान

Anamika Anand

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

9 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

10 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

11 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

11 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

11 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

12 hours ago