Swami Chaitanyananda Saraswati
Swami Chaitanyananda Saraswati: साउथ वेस्ट दिल्ली के वसंतकुंज में आश्रम चलाने वाले संचालक स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती पर बड़ा आरोप लगा है। आश्रम संचालक पर करीब 15 छात्राओं से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। इस मामले में वसंतकुंज (नॉर्थ) पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, जानकारी के मुताबिक आरोपी स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती फिलहाल फरार है।
आरोपी का नाम चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थ सारथी है। उसकी वोल्वो कार से फर्जी 39 UN 1 नंबर प्लेट भी बरामद हुई है। पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर लिया है। वहीं, मामला दर्ज होने के बाद आश्रम प्रशासन ने आरोपी को उसके पद से हटा दिया है।
दिल्ली पुलिस आरोपी चैतन्यानंद सरस्वती की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। उसकी आखिरी लोकेशन आगरा में ट्रेस की गई है। अब यूपी पुलिस की मदद से उसकी खोज की जा रही है। वहीं, इस मामले में पीड़ित छात्राओं के बयान भी दर्ज कर लिए गए हैं।
दिल्ली पुलिस के अनुसार, 4 अगस्त को वसंतकुंज नॉर्थ थाने में श्रीशृंगेरी मठ और उसकी संपत्तियों के प्रशासक पी.ए. मुरली ने स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थ सारथी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप है कि दिल्ली स्थित शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट में EWS स्कॉलरशिप के तहत PGDM (पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट) कर रही छात्राओं के साथ आरोपी ने यौन उत्पीड़न किया।
पूछताछ के दौरान 32 छात्राओं के बयान दर्ज किए गए, जिनमें से 17 छात्राओं ने आरोपी चैतन्यानंद सरस्वती पर गाली-गलौज, अश्लील व्हाट्सएप मैसेज और एसएमएस के जरिए अनुचित संपर्क बनाने का आरोप लगाया। पीड़ितों ने यह भी कहा कि फैकल्टी और एडमिनिस्ट्रेटर के रूप में कार्यरत कुछ महिलाओं ने उन पर आरोपी की मांगें मानने का दबाव डाला।
जांच के दौरान पुलिस को श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट के बेसमेंट में एक वोल्वो कार खड़ी मिली। जांच में सामने आया कि इस कार पर फर्जी 39 UN 1 नंबर प्लेट लगी थी और यह कार कथित तौर पर स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ डॉ. स्वामी पारसार्थी द्वारा इस्तेमाल की जा रही थी। पुलिस ने आरोपी को कई बार पूछताछ के लिए बुलाया, लेकिन उसने कभी सहयोग नहीं किया और फिलहाल फरार है।
ये भी पढ़े : Bihar Election 2025: कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताकत, पटना में आज CWC की बैठक, चर्चा में ये मुद्दे!
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…
Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…