Passenger jumps from Flight after landing Chennai Airport: चेन्नई एयरपोर्ट पर सोमवार तड़के एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जब शारजाह से आई एयर अरेबिया की फ्लाइट के एक यात्री ने लैंडिंग के बाद टैक्सीवे पर चल रहे विमान का इमरजेंसी एग्जिट खोलकर नीचे छलांग लगा दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार फ्लाइट ने चेन्नई एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की थी और सभी प्रक्रियाएं सामान्य रूप से चल रही थीं। लेकिन जैसे ही विमान टैक्सीवे पर आगे बढ़ रहा था, उसी दौरान एक यात्री ने अचानक इमरजेंसी दरवाजा खोल दिया और बाहर कूद गया। इस घटना से विमान में मौजूद यात्रियों के बीच दहशत फैल गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि यह घटना मुख्य रनवे पर नहीं, बल्कि टैक्सी ट्रैक पर हुई. उस समय विमान पूरी तरह रुका नहीं था, बल्कि धीमी गति से आगे बढ़ रहा था। जैसे ही यह घटना हुई, तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया गया और स्थिति को संभाला गया।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…