PM Modi

जर्सी गिफ्ट की, मंधाना बोलीं – “PM ने हमें किया मोटिवेट”; व्हीलचेयर पर पहुंचीं प्रतिका रावल, बना भावुक पल

Narendra Modi Meet Champion Team India : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चैंपियन टीम इंडिया से मुलाकात की। इस दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने चुलबुले अंदाज में पीएम से उनका स्किन केयर रूटीन पूछ दिया। इस पर प्रधानमंत्री ने मजाकिया अंदाज में अपना सिर पकड़ लिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो के सातवें मिनट में बातचीत का यह अंश है।

हरलीन से पीएम मोदी ने पूछा यह सवाल

दरअसल, बातचीत के दौरान हरलीन देओल ने बताया कि उन्हें टीम के खिलाड़ियों को हंसाना पसंद है और वह अपने आसपास खिलाड़ियों को खुश देखना पसंद करती हैं। और इसके लिए वह कुछ न कुछ हरकतें करती रहती हैं। इस पर पीएम मोदी ने हरलीन से पूछा- यहां आकर भी कुछ किया होगा? तो हरलीन ने कहा- इन लोगों ने मुझे डांट दिया था। कहा कि शांत रहो। इस पर पीएम मोदी के साथ साथ सभी खिलाड़ी हंसने लगे।

हरलीन ने PM मोदी से पूछा स्किन केयर रूटीन

इसके बाद हरलीन कहती हैं, 'सर मुझे आपकी स्किन केयर रूटीन पूछना है। आप बहुत ग्लो करते हो सर।' इस पर पीएम मोदी समते सभी लोग हंसने लगे। पीएम मोदी ने मजाकिया अंदाज में अपना सिर पकड़ लिया। उन्होंने कहा, 'मेरा इस विषय पर ज्यादा ध्यान नहीं गया था।' इस पर स्नेह राणा ने कहा, 'सर यह करोड़ों देशवासियों का प्यार है।' पीएम मोदी ने कहा, 'यह तो है ही है। यह बहुत बड़ी ताकत होती है। समाज से इतना लगाव। सरकार में भी 25 साल हो गए। यह लंबा समय होता है।

कोच मजूमदार बोले- इन्हीं सवालों से बाल सफेद हो गए

इस पर कोच अमोल मजूमदार ने चुटकी लेते हुए कहा, 'सर देखा आपने सवाल कैसे आते हैं। अलग अलग कैरेक्टर्स हैं। दो साल हो गए इनके हेड कोच रहते। बाल सफेद हो गए मेरे।' इस पर पीएम मोदी हंसने लगे।

किंग चार्ल्स से फोटो छोड़, पीएम मोदी से मिलने की ख्वाहिश

भारत के मुख्य कोच अमोल मजूमदार ने इंग्लैंड दौरे की एक हल्की-फुल्की घटना साझा की। उन्होंने बताया कि जब टीम को किंग चार्ल्स के साथ तस्वीर खिंचवाने का मौका मिला, तो प्रोटोकॉल के अनुसार एक ही फ्रेम में सिर्फ 20 लोग शामिल हो सकते थे। इसका मतलब था कि पूरी टीम और सपोर्ट स्टाफ एक साथ फोटो में नहीं आ सकते थे।

मजूमदार के मुताबिक, उस वक्त सपोर्ट स्टाफ ने मजाक में कहा कि उन्हें किंग चार्ल्स के साथ फोटो की कोई जल्दी नहीं, क्योंकि वे वह पल उस समय के लिए संभालकर रखना चाहते हैं, जब भारत वनडे विश्व कप जीतकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेगा।

Kajal Sharma

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

1 hour ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

2 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

3 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

3 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

4 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

4 hours ago