PM Modi
PM Modi: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत के बाद जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम इंडिया की ‘चैंपियन बेटियों’ से मुलाकात की, तो यह मुलाकात सिर्फ सम्मान का पल नहीं बल्कि हंसी-ठिठोली से भरा एक यादगार क्षण बन गई। खिलाड़ियों ने खुलकर बातचीत की, तो पीएम मोदी ने भी अपने अंदाज़ में माहौल को हल्का-फुल्का बना दिया। लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं खिलाड़ी हरलीन देओल ने, जिन्होंने अचानक प्रधानमंत्री से उनका स्किन केयर रूटीन पूछ लिया।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो के सातवें मिनट में यह मजेदार बातचीत देखने को मिलती है। दरअसल, बातचीत के दौरान हरलीन ने बताया कि उन्हें टीम के खिलाड़ियों को हंसाना बहुत पसंद है और वह चाहती हैं कि उनके आस-पास हमेशा खुशियां बनी रहें। पीएम मोदी ने मुस्कुराते हुए पूछा, “यहां आकर भी कुछ किया क्या?” इस पर हरलीन ने कहा “नहीं सर, इन लोगों ने मुझे डांट दिया, कहा शांत रहो।” यह सुनकर प्रधानमंत्री समेत सभी खिलाड़ी ज़ोर से हंस पड़े।
इसी दौरान हरलीन ने हंसते हुए कहा “सर, मुझे आपकी स्किन केयर रूटीन पूछनी है, आप बहुत ग्लो करते हो!” इस पर पूरा हॉल ठहाकों से गूंज उठा। पीएम मोदी ने मजाकिया अंदाज़ में सिर पकड़ते हुए जवाब दिया “अरे, मेरा तो इस विषय पर ध्यान ही नहीं गया!” तभी स्नेह राणा बोलीं “सर, यह तो करोड़ों देशवासियों का प्यार है।” इस पर पीएम मोदी मुस्कुराए और बोले “यह तो है ही बहुत बड़ी ताकत। समाज का लगाव और जनता का स्नेह, यही ऊर्जा देता है। सरकार में भी अब 25 साल हो गए हैं, यह छोटा समय नहीं होता।”
टीम कोच अमोल मजूमदार ने भी मौके पर मजाक करते हुए कहा “सर, देखा आपने? सवाल कैसे आते हैं! दो साल से मैं इनका कोच हूं, अब तो मेरे बाल सफेद हो गए हैं।” इस पर प्रधानमंत्री ठहाके लगाकर हंस पड़े। इसके बाद मजूमदार ने इंग्लैंड दौरे का एक किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि किंग चार्ल्स के साथ फोटो खिंचवाने के मौके पर सपोर्ट स्टाफ ने कहा था “हमें अभी नहीं, उस वक्त फोटो चाहिए जब हम ट्रॉफी जीतकर पीएम मोदी से मिलें।”
उपकप्तान स्मृति मंधाना ने कहा कि टीम ने सिर्फ ट्रॉफी जीतने नहीं, बल्कि सोच बदलने का लक्ष्य रखा था “हम चाहती थीं कि देश की हर लड़की यह महसूस करे कि वह भी मैदान में बदलाव ला सकती है।” पीएम मोदी ने उनकी बात पर सहमति जताते हुए कहा “यह जीत सिर्फ क्रिकेट की नहीं, भारत की बेटियों के आत्मविश्वास की जीत है।”
ये भी पढ़े : Bihar 1st Phase Voting : पहले चरण की वोटिंग जारी; तेजस्वी यादव, मैथिली ठाकुर ने डाला वोट, जानिए क्या बोले नेता
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…