Chandra Grahan 2025
Chandra Grahan 2025 : 7 सितंबर यानि आज साल 2025 का दूसरा आखिरी चंद्र ग्रहण लगने वाला है। जिसका असर पूरा-पूरा भारत पर भी देखने को मिलेगा। चंद्र ग्रहण से ही पितृपक्ष की शुरुआत भी हो रही है, जो कि एक दुर्लभ संयोग है। यह एक पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा।
भारतीय समयानुसार, चंद्र ग्रहण 7 सितंबर को रात 09.58 बजे आरंभ होगा और रात 01.26 बजे ग्रहण की समाप्ति होगी। इस बीच रात 11.42 बजे आसमान में पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखाई देगा।
चंद्र ग्रहण का भारत पर सीधा सीधा प्रभाव देखने को मिलेगा। भारत के पहाड़ी राज्यों पर भी इस ग्रहण का असर दिखेगा। ओडिशा, महाराष्ट्र जैसे बड़े राज्यों पर भी इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। भारत के अलावा विश्व में भी सीधा सीधा इसका प्रभाव पड़ेगा। पूरी दुनिया में आपदा आने की संभावना बन रही है। इस ग्रहण का सबसे ज्यादा प्रभाव ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में देखने को मिलेगा। इस ग्रहण से वैश्विक स्तर पर नकारात्मकता देखने को मिल सकती है।
आज साल का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण, जो कि पूरे 3 साल बाद लग रहा है। साथ ही, आज पूर्ण चंद्र ग्रहण लगेगा जिसका संयोग पूरे 500 साल बाद बनेगा। इसके अलावा, आज शनि-मंगल का समसप्तक योग भी बनेगा और आज राहु चंद्रमा की युति बनेगी यानी ये दोनों एक ही राशि में होंगे। इनके अलावा, सूर्य बुध केतु की युति से त्रिग्रही योग का भी निर्माण होने जा रहा है।
ये भी पढ़े : Horoscope 7 September, 2025 : वृषभ, मिथुन और तुला राशि वालों को शुभ योग से लाभ, जानें सभी राशियों का हाल
आज लगने जा रहे चंद्र ग्रहण का सूतक काल दोपहर 12 बजकर 57 मिनट पर शुरू हो जाएगा। वहीं, आज शाम को सूतक के बीच राहुकाल की भी एंट्री होगी जो शाम 05 बजकर 10 मिनट से लेकर शाम 06 बजकर 35 मिनट बजे तक रहेगा। इस दौरान बच्चों, बुजुर्गों, रोगियों और गर्भवती महिलाओं को खास सावधानियां बरतनी चाहिए। ग्रहण और सूतक काल के दौरान इन लोगों को घर के बाहर नहीं निकलना चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए News India 24×7 उत्तरदायी नहीं है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…