अध्यात्म

Chandra Grahan 2025: पूरे 3 साल बाद लग रहा आज सबसे लंबा चंद्र ग्रहण, इन बातों का रखें विशेष ध्यान

Chandra Grahan 2025: आज साल का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण, जो कि पूरे 3 साल बाद लग रहा है.  साथ ही, आज पूर्ण चंद्र ग्रहण लगेगा जिसका संयोग पूरे 500 साल बाद बनेगा. चंद्र ग्रहण का सूतक काल दोपहर 12 बजकर 57 मिनट से शुरू होगा, इसलिए सलाह दी जाती है कि जरूरी धार्मिक कार्य सुबह ही पूरे कर लिए जाएं. मंदिर में पूजा-अर्चना, जप-ध्यान जैसे काम सूतक लगने से पहले करना उचित माना गया है.

पितरों की सुबह ही कर लें संपन्न

7 सितंबर को पूर्णिमा का श्राद्ध भी पड़ रहा है, ऐसे में पितरों के लिए तर्पण और पिंडदान सुबह ही संपन्न कर लेना चाहिए. तुलसी के पत्ते भी पहले ही तोड़कर सुरक्षित रख लें ताकि उन्हें भोजन या जल में प्रयोग किया जा सके.

सूतक लगने के बाद पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान नहीं करें

चंद्र ग्रहण का सूतक लगने के बाद पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान नहीं किए जाते हैं. इसलिए ज्योतिषविदों की सलाह है कि 7 सितंबर को सूतक लगने से पहले ही पितरों का श्राद्ध और पिंडदान कर लें. सूतक दोपहर 12.57 बजे लगेगा. आपको इससे पहले ही श्राद्ध, पिंडदान करना होगा.

बच्चों, वृद्धजनों और गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष छूट

हालांकि यह नियम सभी पर समान रूप से लागू नहीं होगा. बच्चों, वृद्धजनों और गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष छूट रखी गई है. इनके लिए सूतक का असर 7 सितंबर की शाम 6 बजकर 35 मिनट से माने जाने की बात कही गई है. जैसे ही चंद्र ग्रहण समाप्त होगा, उसी समय सूतक का प्रभाव भी खत्म हो जाएगा.

चंद्र ग्रहण के बाद दान का महत्व

चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद गरीब और जरूरतमंद लोगों को अन्न, वस्त्र या इस्तेमाल होने वाली चीजें दान करना शुभ होता है. ग्रहण खत्म होने के बाद आप चावल, दूध, चीनी, घी, वस्त्र या सामर्थ्य के अनुसार चांदी भी दान कर सकते हैं.

ये भी पढ़े : Chandra Grahan 2025: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आज, भारत पर सीधा-सीधा प्रभाव, सूतक काल इतनी बजे से होगा शुरू

Kajal Sharma

Recent Posts

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

3 minutes ago

अफगानिस्तान पर PAK की एयरस्ट्राइक से रूस नाराज, तालिबान बोला- माकूल जवाब देंगे

Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…

22 minutes ago

Asian Games 2026: भारत ने हॉकी में दिखा या दम, दक्षिण कोरिया को 8-2 से हराकर दर्ज की लगातार तीसरी जीत

India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…

41 minutes ago

Iran की US को चेतावनी, अगला हमला हुआ तो हिंद महासागर तक फैल सकता है युद्ध

Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…

1 hour ago

हरियाणा सिविल सचिवालय से फिरोजपुर के स्कूल तक, कई जगह बम धमाके की धमकी

Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…

1 hour ago

हवा साफ करने में खर्च हुए ₹574 करोड़, फिर भी मुंबई की AQI रैंकिंग गिरी

Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…

1 hour ago