Lionel Messi: स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी G.O.A.T. टूर ऑफ़ इंडिया पर हैं। इसी के दौरान आज वो कोलकाता के सॉल्ट लेक के युवा भर्ती क्रीड़ांगन स्टेडियम पहुंचे। जहाँ लैप ऑफ़ ऑनर के बाद वह स्टडियम से जल्दी निकल गए। ऐसा होने से उन्हें देखने आए फैंस का गुस्सा फूट पड़ा और फैंस ने स्टेडियम में तोड़ फोड़ शुरू कर दी। सॉल्ट लेक स्टेडियम में मौजूद फैंस ने जमकर हंगामा किया और कुर्सी और बोतलें फेंकी। इस पूरी घटना का वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहै है। फैंस मेसी के स्टेडियम से जल्दी चले जाने से नाराज़ हैं क्यूँकि उन्होंने मेसी की एक झलक पाने के लिए भारी कीमत चुकाई थी।
इस घटना के बाद गुस्साए फैंस के वीडियो सामने आ रहे हैं जिसमे वो स्टेडियम प्रबंधन और नेताओं को इसका जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। वहां आए एक फैन ने कहा-
'सब नेताओं ने मेसी को घेर के रखा था। आम जनता कहा से देख पायेगी कुछ। टिकट की इतनी महंगी कीमत चुकाने के बाद मेसी की एक झलक तक देखने को नहीं मिली। हमे बताया गया था की वो अपने साथ शाहरुख़ खान को भी लेकर आएंगे पर वो भी नहीं आए। ना उन्होंने कोई किक किया ना गोल। लोगों को बस बेवक़ूफ़ बनाया गया है।'
आपको बता दें की इस इवेंट का एक टिकट 5 से 25 हज़ार रुपये तक का था। इस विशेष कार्यक्रम में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख़ ख़ान, भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी शामिल होना था लेकिन मेसी के बहार आते हीं हालात बेकाबू हो गए। जिसके बाद आयोजन को बीच में ही रोकना पड़ा और अफरा-तफरी के कारण कोई भी गेस्ट कार्यक्रम का हिस्सा नहीं बन सके।
स्थिति इतनी बिगड़ गई कि G.O.A.T. टूर के आयोजक शताद्रु दत्ता को सुरक्षा कर्मियों के साथ मिलकर मेसी को सॉल्ट लेक स्टेडियम से तुरंत बाहर ले जाना पड़ा। कई प्रशंसक मैदान में घुस आए और कार्यक्रम के लिए लगाए गए टेंट में भी जमकर तोड़फोड़ की।
कुल मिलाकर, इस कार्यक्रम में अव्यवस्था, कमजोर प्रबंधन और अपेक्षाओं के हिसाब से व्यवस्था न होने के कारण भारी निराशा देखने को मिली। इस घटना ने आयोजकों और प्रशासन की तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Kulgam CRPF Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF सुरक्षा नाके पर हुए आतंकी हमले…
Bangladesh Violence Sheikh Hasina Return: बांग्लादेश में एक बार फिर हिंसा और राजनीतिक तनाव बढ़…
Mohammad Latif Butt Lashkar Commander: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF सुरक्षा पोस्ट पर हुए हमले…
Kishtwar: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में लापता हुए दो विशेष पुलिस अधिकारियों (SPO) के गोलियों…
Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…
Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…