पश्चिम बंगाल

केरल की राजनीति में मचा भूचाल, 40 साल बाद तिरुवनंतपुरम नगर निगम में BJP का कब्जा

Kerala Local Body Elections: केरल की राजनीति में एक ऐतिहासिक मोड़ आया है। स्थानीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने तिरुवनंतपुरम नगर निगम में शानदार जीत दर्ज कर चार दशक पुराने वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) के अभेद्य किले को ढहा दिया है। यह जीत सिर्फ एक नगर निगम पर कब्जा नहीं, बल्कि केरल की पारंपरिक राजनीतिक धुरी में बड़ा बदलाव मानी जा रही है।

राज्य की राजनीति में नए समीकरण

तिरुवनंतपुरम, जो केरल की प्रशासनिक राजधानी होने के साथ-साथ राजनीतिक रूप से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है, लंबे समय से LDF और कांग्रेस का प्रभाव क्षेत्र रहा है। इसी लोकसभा सीट से कांग्रेस नेता शशि थरूर लगातार चार बार सांसद चुने जा चुके हैं। ऐसे में BJP की यह सफलता राज्य की राजनीति में नए समीकरणों की ओर इशारा करती है।

बड़े शहरी निकाय में सत्ता

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह जीत विधानसभा की कुछ सीटें जीतने से कहीं अधिक प्रभावशाली है। नगर निगम जैसे बड़े शहरी निकाय में सत्ता मिलना दर्शाता है कि शहरी मतदाता अब पारंपरिक विकल्पों से इतर नए राजनीतिक विकल्प तलाश रहा है। प्रशासन, शहरी सुविधाओं, पारदर्शिता और स्थानीय मुद्दों को लेकर LDF के प्रति नाराजगी इस चुनाव में खुलकर सामने आई।

केरल में पार्टी मजबूत

BJP ने इसे ऐतिहासिक जनादेश बताया है और कहा है कि यह केरल में पार्टी के मजबूत होते संगठन और बदलते जनमत का संकेत है। वहीं, LDF ने नतीजों को गंभीरता से लेते हुए आत्ममंथन और सुधार की बात कही है। PM नरेंद्र मोदी ने इस जीत पर तिरुवनंतपुरम की जनता और BJP कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने इसे केरल की राजनीति का ‘वॉटरशेड मोमेंट’ बताते हुए भरोसा दिलाया कि BJP शहर के विकास और बेहतर जीवन में आसानी के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम करेगी।

ये भी पढ़े: झटपट बैली फैट घटाएं, सर्दियों में बढ़ेगी फुर्ती और बीमारियों से मिलेगी ढाल, जानिए 3 रूल

Shagun Chaurasia

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

11 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

11 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

12 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

13 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

13 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

13 hours ago