Others

धर्मांतरण का सिंडिकेट चलाने वाले छांगुर बाबा के नाम पर जमीन नहीं, तो किसके नाम पर खरीदता था प्रॉपर्टी?

Chhangur Baba Case: अवैध रूप से धर्मांतरण कराने वाले आरोपी जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा को लेकर हर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। एक नए खुलासे में सामने आया है कि छांगुर बाबा भले ही असाक्षर हो लेकिन उसने अवैध धर्मांतरण के काम को बढ़ाने के लिए कई दांव चले थे। लोगों को मोटा मुनाफा देने का लालच देकर जोड़ता था और उनसे प्रॉपर्टी का काम कराता था। इस काम से हुए मुनाफे की रकम को धर्मांतरण में खर्च करता था। इतना सब होने के बावजूद छांगुर बाबा के नाम पर कोई जमीन नहीं है। बलरामपुर के उतरौला में उसने जितनी भी जमीन खरीदी उसका बैनामा नीतू उर्फ नसरीन के नाम पर कराया। खुलासा होने के बाद राजस्व विभाग ने नीतू उर्फ नसरीन के नाम सभी जमीनों का ब्यौरा इकट्ठा किया है। इनमें दो दुकानें भी हैं जिन पर कार्रवाई हो सकती है।

नीतू के नाम पर खरीदीं जमीनें

छांगुर ने नीतू के नाम पर मधपुर के अलावा रफीनगर में सह खाते की जमीन खरीदकर दुकान बनवा ली। इस जमीन पर बनी दुकान में कपड़ा बिक्री का काम होता था, लेकिन जब से छांगुर जेल गया है तब से दुकान भी बंद है। इसी तरह लालगंज में भी नीतू उर्फ नसरीन के नाम पर जमीन खरीदकर दुकान बनवाई है। यहां भी दुकान में कपड़ा बिक्री होता था। जैसे ही छांगुर जेल गया तो यहां भी दुकान का शटर डाउन हो गया। इतना ही नहीं, महाराष्ट्र के पुणे में भी नीतू के नाम से जमीन का एग्रीमेंट हुआ है। डीएम पवन अग्रवाल का कहना है कि अवैध पाई जाने वाली संपत्तियों पर कार्रवाई होगी।

स्विस बैंक में भी है अकाउंट

बड़ी बात यह है कि छांगुर बाबा (Chhangur Baba Case) का स्विस बैंक में भी अकाउंट है, जिसमें विदेशी फंडिंग की बात कही जा रही थी। विदेशों से मिले करोड़ों रुपए से वह उत्तर प्रदेश के भारत-नेपाल बॉर्डर एरिया में धर्मांतरण का नेटवर्क चला रहा था। सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े सूत्रों के मुताबिक छांगुर के विदेशी फंडिंग के नेटवर्क को चलाने वाला उसका एक सहयोगी स्विट्जरलैंड समेत कई अन्य देशों की यात्रा भी कर चुका है।

पांच सौ करोड़ की विदेशी फंडिंग का मालिक

बताया जा रहा है कि बीते तीन वर्षों में छांगुर पांच सौ करोड़ रुपए की विदेशी फंडिंग का मालिक बन चुका था। इसमें से जांच कर रही सुरक्षा एजेंसियों ने अभी तक दो सौ करोड़ रुपए फंडिंग की पुष्टि की है। बताया तो यह भी जाता है कि नेपाल में भी इसका नेटवर्क फैला हुआ था। जहां के सहयोगियों के खातों में तीन सौ करोड़ रुपए का लेनदेन भी हुआ था। इसमें काठमांडू समेत कई जिलों के लोगों के खाते खुलवाए गए थे। जिनमें पाकिस्तान, दुबई, तुर्किए समेत अन्य मुस्लिम देशों से फंडिंग हो रही थी। बताया तो यह भी जाता है कि जिनके खाते में रुपए आते थे, वो सभी स्लीपर सेल के रूप में काम करते थे।

यह भी पढ़ें: IIM कलकत्ता के बॉयज हॉस्टल में दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

वहीं, छांगुर लव जिहाद को लेकर तरह-तरह के हथकंडे अपना रहा था। इसके साथियों और करीबी सहयोगियों खासतौर से युवाओं के मोबाइल कॉलर ट्यून में धार्मिक संगीत लगा है। मधपुर गांव के एक युवा के मुताबिक वह सभी को धार्मिक कॉलर ट्यून लगाने की सलाह देता था। युवक का कहना है कि दुआ ताबीज लेने के लिए पूरा दिन छांगुर (Chhangur Baba Case) से मिलने वालों का तांता लगा रहता था। दोपहर के बाद वह तख्त पर बैठता था। इस दौरान अन्य धर्मों के साथ आसपास की मुस्लिम महिलाएं भी आती थीं।

यह भी देखें: Kanwar Yatra: कांवड़ शिविर का न्यूज़ इंडिया ने लिया जायजा…देखिए ग्राउंड जीरो की रिपोर्ट। Sawan

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

25 minutes ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

38 minutes ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

1 hour ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

2 hours ago

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

2 hours ago

अफगानिस्तान पर PAK की एयरस्ट्राइक से रूस नाराज, तालिबान बोला- माकूल जवाब देंगे

Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…

2 hours ago