देश

ये हमारी मासी हैं…पवन कल्याण का हिंदी को लेकर बड़ा बयान, जानें क्यों हो रहा विवाद

Pawan Kalyan : आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने हिंदी भाषा को अपनाने की वकालत करते हुए भाषाई विवादों पर करारा प्रहार किया. हैदराबाद के गाचीबोवली स्थित जीएमसी बालयोगी स्टेडियम में राज्य भाषा विभाग के स्वर्ण जयंती समारोह में अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हिंदी का विरोध अवसरों को ठुकराने जैसा है.

पवन कल्याण ने कहा कि हम विदेश जाकर वहां की भाषाएं सीखते हैं, फिर हिंदी से इतना डर क्यों? हम अंग्रेजी में सहजता से बात करते हैं,लेकिन हिंदी बोलने में हिचक क्यों? उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का उदाहरण देते हुए बताया कि तमिल होने के बावजूद वे हिंदी से प्रेम करते थे.

हिंदी को अपनाने से खुलेंगे अवसर

उपमुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि हिंदी का प्रभाव शिक्षा, रोजगार और व्यवसाय में तेजी से बढ़ रहा है. इसे नकारना भविष्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है. उन्होंने कहा कि मातृभाषा मां की तरह है, तो हिंदी हमारी मासी की तरह है. दूसरी भाषा को अपनाने से अपनी पहचान खत्म नहीं होती, बल्कि यह हमें एक साथ आगे बढ़ने का मौका देती है.

ये भी पढ़ें :पटना में एक और व्यापारी की गोली मारकर हत्या; तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना , पूछा-बेहोश CM चुप क्यों ?

भाषा को न बनाएं विभाजन का कारण

कार्यक्रम में बोलते हुए पवन कल्याण ने भाषा के राजनीतिकरण की आलोचना की और कहा कि इसे विभाजन का कारण नहीं बल्कि एकता का माध्यम बनाएं. उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक गर्व को भाषाई कट्टरता से नहीं जोड़ा जाना चाहिए. हिंदी को अपनाने से युवाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनने में मदद मिलेगी.

स्कूलों में हिंदी को वैकल्पिक विषय के रूप में पहचान

बता दें कि आंध्र प्रदेश सरकार ने हाल ही में स्कूलों में हिंदी को वैकल्पिक विषय के रूप में बढ़ावा देने की योजना बनाई है. पवन कल्याण ने इस कदम का समर्थन करते हुए कहा कि यह युवाओं के लिए नए रास्ते खोलेगा. उन्होंने बताया कि सरकार हिंदी शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने पर भी विचार कर रही है, ताकि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित हो.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

NVIDIA CEO की करीबी बनकर जासूसी का आरोप, चीनी महिला पर उठे सवाल तो बीजिंग ने दी सफाई

Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…

16 hours ago

काशी जा रही शव यात्रा में भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने सवारी गाड़ी को मारी टक्कर; 5 की मौत, 14 घायल

Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…

17 hours ago

दिवाली पर ‘रामायण’ की रिकॉर्डतोड़ कमाई, 4 दिन में दुनियाभर से जुटाए करीब 500 करोड़

Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…

17 hours ago

पाकिस्तानी टीवी एंकर राबिया अहसन की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस पूछताछ में कबूला जुर्म

Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…

18 hours ago

शेख हसीना ने नए पासपोर्ट के लिए किया आवेदन, बांग्लादेश वापसी की दिशा में बढ़ाया पहला कदम

Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…

18 hours ago

दिवाली पर पंजाब के खेतों में लगाई गई आग? दिल्ली सरकार ने AQI संकट के पीछे साजिश का लगाया आरोप

Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…

18 hours ago