दिल्ली/NCR

Kanwar Yatra Alert : गाजियाबाद कमिश्नर और डिएम ने दूधेश्वर नाथ मंदिर और कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण

Ghaziabad News : कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra) को सफल बनाने के लिए पुलिस और प्रशासनलगातार काम कर रहे हैं। इसी क्रम में गाजियाबाद पुलिस (Ghaziabad Police) कमिश्नर जे. रविंद्र गौड़, जिलाधिकारी दीपक मीणा, नगर आयुक्त विक्रमादित्य मलिक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने आज दूधेश्वर नाथ मंदिर और कावड़ कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण आगामी कांवड़ यात्रा को सुचारु और सुरक्षित बनाने के लिए किए गए तैयारियों की समीक्षा के तहत किया गया।

इंतजामों का लिया जायजा

मिली जानकारी के मुताबिक, निरीक्षण के दौरान पुलिस कमिश्नर जे. रविंद्र गौड़ ने मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और यातायात नियंत्रण के इंतजामों का जायजा लिया। उन्होंने मंदिर प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों के साथ चर्चा कर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने मंदिर परिसर में स्वच्छता, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता पर विशेष ध्यान दिया।

कावड़ यात्रा के लिए सुरक्षा इंतजाम

नगर आयुक्त विक्रमादित्य मलिक ने कावड़ कंट्रोल रूम का दौरा कर वहां की तकनीकी व्यवस्थाओं और निगरानी तंत्र की जांच की। कंट्रोल रूम में सीसीटीवी कैमरों, संचार प्रणाली और आपातकालीन सेवाओं की कार्यक्षमता का मूल्यांकन किया गया। मलिक ने बताया कि कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रहेगा ताकि यात्रा के दौरान किसी भी स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। अधिकारियों ने संयुक्त रूप से कावड़ यात्रा मार्गों, पार्किंग स्थलों और मेडिकल सुविधाओं की भी समीक्षा की पुलिस कमिश्नर ने बताया कि कावड़ यात्रा के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं, जिसमें अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, ड्रोन निगरानी और यातायात प्रबंधन शामिल है।

कपिल मेहरा- 

ये भी पढ़ें- Viral Video : बुलंदशहर में अय्याशी करता पकड़ा गया बीजेपी नेता, वीडियो बनाने वाले के पैर पकड़कर…

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

2 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

2 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

3 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

4 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

5 hours ago