दिल्ली/NCR

गाजियाबाद में चौकी प्रभारी की लापरवाही : रिटायर्ड पुलिसकर्मी की चेन लूट को बताया चोरी, मुकदमा तक दर्ज नहीं!

Ghaziabad News : इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत वसुंधरा चौकी क्षेत्र में एक रिटायर्ड दिल्ली पुलिस सब-इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार त्यागी के साथ हुई चेन झपटमारी की घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। करीब एक हफ्ते पहले मॉर्निंग वॉक करने के दौरान नरेंद्र त्यागी से दो बाइक सवार बदमाशों ने चेन झपट ली और फरार हो गए। इसकी सूचना उन्होंने ने तुरंत पुलिस को दी। लेकिन छह दिन बीत जाने के बावजूद वसुंधरा चौकी पुलिस ने मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया है।

क्या है पूरी घटना

मिली जानकारी के मुताबिक, घटना 6 जुलाई 2025 को सुबह उस समय हुई, जब नरेंद्र कुमार त्यागी मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। दो बाइक सवार बदमाशों ने उनकी चेन झपट ली और फरार हो गए। इस संबंध में पीड़ित ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, छह दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस ने मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया। आरोप है कि वसुंधरा चौकी प्रभारी ने पीड़ित को यह कहकर हैरान कर दिया कि यह मामला चेन झपटमारी (लूट) का नहीं, बल्कि चोरी का है और उसी धारा में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

शिकायत दर्ज कराने के लिए लगा रहे चक्कर

ऐसी घटना न केवल पीड़ित के लिए अपमानजनक है, बल्कि पुलिस की संवेदनशीलता और गंभीरता पर भी सवाल उठाता है। विशेष रूप से तब, जब पीड़ित स्वयं दिल्ली पुलिस से रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर हैं और उनके बेटे वर्तमान में पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। नरेंद्र कुमार त्यागी ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने तुरंत वसुंधरा चौकी को सूचित किया था, लेकिन पुलिस ने न तो मौके पर तत्काल कार्रवाई की और न ही अब तक कोई ठोस कदम उठाया है। एक बुजुर्ग रिटायर्ड पुलिसकर्मी को अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए बार-बार चौकी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

सिक्किम में लैंडस्लाइड, ओडिशा में चक्रवात की बारिश; 20 से ज्यादा घर बहे, 10 हजार लोग सुरक्षित जगह पहुंचे

Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…

55 minutes ago

अंतरिक्ष से आया रहस्यमयी रेडियो सिग्नल, 63.4 प्रकाश वर्ष दूर ग्रह से जुड़ा पहला संकेत

Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…

1 hour ago

Trump-Xi Meet: ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक में क्या-क्या हुआ? जानें प्रमुख बातें

Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

1 hour ago

UAE की कंपनी में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में बांटे iPhone

UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…

1 hour ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

2 hours ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

2 hours ago