Ahmedabad Plane Crash : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अहमदाबाद प्लेन क्रैश की घटना पर जताया दुख

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अहमदाबाद एयरपोर्ट से टेकऑफ के दौरान हुई एयर इंडिया फ्लाइट AI171 की भीषण दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। लंदन गैटविक एयरपोर्ट के लिए रवाना हुई इस बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान में 242 लोग सवार थे, जिनमें से सभी की मृत्यु हो गई है। दुर्घटना मेघाणी नगर इलाके में हुई, जहां विमान एयरपोर्ट की परिधि के बाहर जमीन पर गिर गया।

मुख्यमंत्री ने इस हृदयविदारक हादसे में जान गंवाने वाले यात्रियों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि अहमदाबाद में विमान दुर्घटना की दुखद खबर अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने कहा, "इस दुर्घटना में कई निर्दोष यात्रियों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से जनहानि न हो और सभी यात्री सुरक्षित रहें।"

योगी आदित्यनाथ ने शोकाकुल परिवारों को धैर्य और शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करते हुए आश्वासन दिया कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ पूरी तरह खड़ी है। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय त्रासदी है और सभी को मिलकर इस कठिन समय में एकजुट रहना चाहिए।

गौरतलब है कि दुर्घटनाग्रस्त विमान में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक सवार थे। दुर्घटना के कारणों की जांच अभी भी जारी है और एविएशन अधिकारी घटना की विस्तृत छानबीन कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित एक मीडिया समूह के कार्यक्रम के दौरान ये विचार व्यक्त किए। उन्होंने सभी धर्मों के लोगों से अपील की कि वे दुर्घटना में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें और पीड़ित परिवारों के साथ इस दुख की घड़ी में खड़े रहें।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

7 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

7 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

9 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

9 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

10 hours ago