Categories: देश

अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर पाकिस्तान का भी आया रिएक्शन, जानिए क्या बोला पड़ोसी मुल्क

Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद के मेघानी नगर में हुए प्लेन क्रैश में 242 लोगों की मरने की आशंका जताई जा रही है। इस विमान में भाजपा के कद्दावर नेता व पूर्व सीएम विजय रुपाणी भी शामिल थे, उनकी भी मौत हो चुकी है। यह हादसा टेकऑफ के दौरान हुआ है। इस दर्दनाक हादसे के वीडियो विचलित करने वाले हैं। दुनिया के तमाम देश इस दुःख की घड़ी में भारत के प्रति सहानुभूति जता रहा। हादसे को लेकर पाकिस्तान ने भी प्रतिक्रिया दी है।

क्या बोले भुट्टे

पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने हादसे को लेकर कहा कि इस दुर्घटना के बारे में जानकर बहुत दुःख हुआ। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा है कि मैं भारत के लोगों के प्रति अपनी संवेदना विकट करता हूं। आपको बता दें कि इस प्लेन में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक सवार थे।

हालात मुश्किल

इस घटना को लेकर अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर ने कहा कि दुर्घटना भयावह है। इसकी भयावहता को देखते हुए किसी के बचने की उम्मीद नहीं है। कुछ घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था लेकिन उन्हें बचाना बेहद मुश्किल था। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है लेकिन आग की स्थिति को देखते हुए हालात अत्यंत कठिन लग रहे।

अहमदाबाद के लिए रवाना हुए शाह

इधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस घटना पर नजर रखे हुए हैं। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह और नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से बात की है। प्रधानमंत्री के निर्देश के बाद गृह मंत्री अमित शाह और नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए हैं। प्रधानमंत्री ने यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि विमान दुर्घटना के बाद प्रभावित लोगों को हर संभव मदद पहुंचाया जाएं। सभी संबंधित एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। एयर इंडिया ने दुर्घटना के संबंध में यात्रियों को अधिक जानकारी उपलब्ध कराने के लिए हॉटलाइन नंबर 1800 5691 444 जारी किया है।

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

बेटी के अंतिम संस्कार में फूट-फूटकर रोईं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, CM हेमंत सोरेन भी हुए शामिल

झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…

6 minutes ago

गुलिस्तान बॉर्डर पर घमासान, पाकिस्तानी सैनिकों के चौकियां छोड़ने का दावा

Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…

15 minutes ago

जम्मू-कश्मीर में किताबों पर क्यों लगा बैन? विधानसभा से लेकर हाई कोर्ट तक छिड़ी महाजंग, जानिए कारण

Jammu Kashmir Books Ban: जम्मू-कश्मीर में सरकारी लाइब्रेरी से हजारों किताबें हटाए जाने का मामला…

17 minutes ago

Trump on BRICS: ट्रंप का रुख क्यों बदला? BRICS में मोदी-Xi-पुतिन की तस्वीरों से क्यों बढ़ी हलचल?

Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…

32 minutes ago

बिहार: पर्यटन स्थल पर 6 युवकों ने महिला से की बदसलूकी और छेड़छाड़, कैमरे में कैद हुई घटना; केस दर्ज

Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…

40 minutes ago

फ्लाइट से पहले पायलट को नशे में मिलना पड़ा भारी, एयर इंडिया ने किया निलंबित

Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…

47 minutes ago