Vijay Rupani
अहमदाबाद/गांधीनगर/नई दिल्ली। अहमदाबाद में हुए प्लेन हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की मौत हो गई है। रूपाणी इस फ्लाइट के जरिए लंदन जा रहे थे, जहां उनकी पत्नी मौजूद हैं। रूपाणी गुजरात के पूर्व सीएम होने के साथ-साथ बीजेपी के वरिष्ठ नेता भी थे। वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के काफी करीबी माने जाते थे।
बता दें कि विजय रूपाणी की जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं थी। आइए आपको रूपाणी के जीवन की अनसुनी कहानी बताते हैं…
पूर्व सीएम विजय रूपाणी का जन्म 2 अगस्त 1956 को म्यांमार के येनगोन शहर में हुआ था। उनकी माता का नाम मायाबेन और पिता का नाम रमनीकलाल रूपाणी है। 7 भाई-बहनों में विजय रूपाणी सबसे छोटे थे। साल 1960 में म्यांमार में हुए राजनीतिक उथल-पुथल के बाद उनका परिवार गुजरात के राजकोट आकर बस गया था। रूपाणी ने सौराष्ट्र यूनिवर्सिटी से BA और LLB की पढ़ाई की। इस दौरान बीजेपी की महिला कार्यकर्ता अंजली से उनकी शादी हुई। रूपाणी का एक बेटा इंजीनियर है। उनके दूसरे बेटे की कुछ सालों पहले कार दुर्घटना में मौत हो चुकी है।
विजय रूपाणी साल 2006 से 2012 तक राज्यसभा के सदस्य रहे। इसके बाद 2013 में नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के दौरान उन्हें गुजरात म्यूनिसिपल फाइनेंस बोर्ड के चेयरमैन बनाया गया। इसके बाद 2014 में राजकोट वेस्ट से विधानसभा का चुनाव जीता। फिर साल 2014 में आनंदीबेन पटेल की सरकार के दौरान उन्हें ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर बनाया गया। फिर 2016 में वो गुजरात भाजपा के अध्यक्ष बने। इसके बाद 7 अगस्त 2016 को गुजरात के सीएम बने। रूपाणी 2021 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे।
Delhi Munak Canal Chhath Ghat: दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियों के बीच राजधानी का…
IIT Kharagpur MD Admission 2026: IIT खड़गपुर ने मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल…
Chhath Puja 2026 Calendar: छठ पूजा आस्था, तपस्या और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने…
Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के पलनाडु जिले के एक गुरुकुल स्कूल में छात्राओं की चोटी…
Faridabad: हरियाणा के फरीदाबाद में पूर्व Tech Mahindra अधिकारी परमजीत धनखड़ की हत्या से पहले…
Owaisi Chandrashekhar Azad Alliance: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले नया राजनीतिक…