Categories: देश

किसी के बचने की उम्मीद मत कीजिए…अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर पुलिस कमिश्नर का बड़ा बयान

Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद के मेघानी नगर में हुए प्लेन क्रैश में 242 लोगों की मरने की आशंका जताई जा रही है। इस विमान में भाजपा के कद्दावर नेता व पूर्व सीएम विजय रुपाणी भी शामिल थे, उनकी भी मौत हो चुकी है। यह हादसा टेकऑफ के दौरान हुआ है। शुरुआती रिपोर्ट्स में बताया गया है कि यह प्लेन हादसा विमान के इंजन में हुए तकनीकी खराबी के कारण हुआ है। इसी बीच अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर जी. एस. मलिक ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि किसी के बचने की उम्मीद नहीं है।

हालात मुश्किल

पुलिस कमिश्नर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि दुर्घटना भयावह है। इसकी भयावहता को देखते हुए किसी के बचने की उम्मीद नहीं है। कुछ घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था लेकिन उन्हें बचाना बेहद मुश्किल था। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है लेकिन आग की स्थिति को देखते हुए हालात अत्यंत कठिन लग रहे।

शाह अहमदाबाद के लिए रवाना

इधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस घटना पर नजर रखे हुए हैं। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह और नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से बात की है। प्रधानमंत्री से बात के बाद गृह मंत्री अमित शाह और नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए हैं। प्रधानमंत्री ने यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि विमान दुर्घटना के बाद प्रभावित लोगों को हर संभव मदद पहुंचाया जाएं। उन्होंने स्थिति के बारे में नियमित अपडेट देने को कहा है। सभी संबंधित एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। इधर एयर इंडिया ने दुर्घटना के संबंध में यात्रियों को अधिक जानकारी उपलब्ध कराने के लिए हॉटलाइन नंबर 1800 5691 444 जारी किया है।

टेकऑफ के समय क्यों क्रैश होता है प्लेन?

आपको बता दें कि टेकऑफ के समय विमान ग्राउंड से हाई स्पीड पकड़ रहा होता है। इस दौरान पायलट के पास सीमित समय होता है और उन्हें कई अहम फैसले भी लेने रहते हैं। प्लेन के इंजन-सिस्टम, रनवे और मौसम पर सबसे ज्यादा दबाव रहता है। छोटी सी चूक बड़ी दुर्घटना में बदल सकती है। अगर इंजन में कोई तकनीकी खामी जैसे कि बर्ड हिट,मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट, फ्यूल प्रेश या कोई अन्य दिक्कत आई तो तुरंत बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। इंटरनेशनल एविएशन रिपोर्ट्स की माने तो टेकऑफ और लैंडिंग के समय होने वाली दुर्घटना काफी हद तक मानवीय भूल की वजह से होती है।

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

2 minutes ago

6 दिन में 823 करोड़ के पार पहुंची ‘रामायण’, दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

Ramayana Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' बॉक्स ऑफिस…

26 minutes ago

दिवाली पर पटाखों के समर्थन में उतरे योगी आदित्यनाथ; बोले- चिंता करने की जरूरत नहीं, प्रदूषण अपने आप कम हो जाएगा

Yogi Adityanath on Diwali Pollution: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धनतेरस और दिवाली…

2 hours ago

एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक की धमकी से हड़कंप, कोलकाता एयरपोर्ट पर रोका गया विमान

Air India Flight Threat Note: कोलकाता से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में…

2 hours ago

IBM का बड़ा फैसला, अमेरिका में ज्यादातर पदों के लिए H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप बंद

IBM H1B Visa Sponsorship: टेक कंपनी IBM ने अमेरिका में अपने कंसल्टिंग कारोबार के ज्यादातर…

3 hours ago