China 80-Year-Old Grain Debt: चीन में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां 1947 के गृहयुद्ध के दौरान किसान डिंग वानमिन से उधार लिया गया 850 किलो से ज्यादा अनाज करीब 80 साल बाद उनके परिवार को लौटाया गया। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक, उस समय PLA की एक बड़ी टुकड़ी कुओमिन्तांग के खिलाफ लड़ाई के दौरान दाबी पर्वतीय क्षेत्र पहुंची थी। सैनिकों के पास भोजन खत्म हो चुका था और गांव पहले ही लूटे जा चुके थे। डिंग के बेटे को जबरन सेना में भर्ती भी किया गया था।
इसके बावजूद सैनिकों ने गांववालों के घरों में रहने के बजाय खुले में रहकर अनुशासन दिखाया। प्रभावित होकर डिंग ने अपने परिवार का लगभग पूरा खाद्यान्न भंडार सेना को दे दिया। बदले में उन्हें अनाज की मात्रा, तारीख और अधिकारियों के हस्ताक्षर वाला 'ग्रेन लोन सर्टिफिकेट' मिला।
1990 के दशक में पुराना घर तोड़ते समय परिवार को दीवार की ईंटों के बीच यह पीला पड़ा प्रमाणपत्र मिला। डिंग के पोते डिंग गुआंगयी ने इसकी पहचान की। परिवार ने कभी कर्ज वापस नहीं मांगा और इसे इतिहास की निशानी के तौर पर संभालकर रखा।
2025 में पुराने दस्तावेज जुटाए जाने की जानकारी मिलने पर डिंग गुआंगयी ने प्रमाणपत्र प्रशासन को सौंप दिया। अधिकारियों ने ऐतिहासिक अनाज की कीमत, महंगाई और दस्तावेज के महत्व को देखते हुए परिवार को 70,000 युआन (करीब 10,300 अमेरिकी डॉलर) दिए। गुआंगयी ने इसमें से 20,000 युआन पूर्व सैनिकों की मदद करने वाली संस्था को दान कर दिए।
उन्होंने कहा कि उनके दादा को भरोसा था कि कम्युनिस्ट पार्टी आम लोगों की जिंदगी बेहतर बनाएगी। अब प्रमाणपत्र स्थानीय शहीद स्मारक संग्रहालय में प्रदर्शित है और कहानी चीनी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।
ये भी देखे: 1 अगस्त से नैनीताल की माल रोड बनेगी ‘नो हॉर्निंग जोन’, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
Pakistan Afghanistan Conflict: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ…
Samastipur: बिहार में जमुई की घटना के कुछ ही दिनों बाद समस्तीपुर से भी युवती…
Trump White House Media Ban: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के CNN, MS NOW और…
Shah Rukh Khan Net Worth: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर भारत के…
Silver Price Today: चांदी की कीमतों में आज नरमी देखने को मिली है। भारत में…
Vande Bharat Chair Car: वंदे भारत ट्रेन के नए चेयर कार रेक ने हाई-स्पीड ट्रायल…