China Chongqing Landslide: चीन के दक्षिण-पश्चिमी शहर चोंगकिंग के पेंगशुई काउंटी में शुक्रवार सुबह हुए भीषण भूस्खलन में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 34 लोग लापता हैं। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, मलबे से 10 लोगों को बचाया गया, जिनमें दो की हालत गंभीर है। हादसे के बाद 1,100 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।
चीन के सरकारी प्रसारक CCTV के मुताबिक, सुबह करीब 9:08 बजे हुए भूस्खलन में भारी मात्रा में चट्टानें और मिट्टी ढलान से नीचे आ गईं, जिससे 10 से अधिक रिहायशी इमारतें मलबे में दब गईं। एहतियात के तौर पर एक किलोमीटर के दायरे में बिजली, पानी और गैस की आपूर्ति बंद कर दी गई, जबकि कई बिजली के खंभे भी दब गए।
अस्थिर जमीन और दोबारा भूस्खलन के खतरे के बावजूद 800 से अधिक बचावकर्मी राहत अभियान चला रहे हैं। खुदाई मशीनों की मदद से मलबा हटाया जा रहा है और एक जीवित व्यक्ति को सुरक्षित निकालने में सफलता मिली। यह हादसा वूजियांग नदी के पास लगातार बारिश के कारण हुआ। प्रशासन ने राहत कार्य के लिए 8,000 से अधिक राहत सामग्री, जिनमें टेंट, फोल्डिंग बेड और आपातकालीन किट शामिल हैं, प्रभावित क्षेत्र में भेजी हैं।
ये भी पढ़े: अब भारतीय CCTV कैमरों में लगेगी ‘मेड इन इंडिया’ चिप, Vision SoC के लिए हुआ बड़ा समझौता
Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…
Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…
Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…
Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…
Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…
KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…