Featured

मुंह में रस्सी दबाकर क्यों सोते हैं चीनी ट्रक ड्राइवर? वायरल वीडियो में दिखी अनोखी तरकीब

Chinese Truck Drivers: सोशल मीडिया पर चीन के कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें लंबी दूरी तक ट्रक चलाने वाले ड्राइवर हाईवे किनारे ट्रक खड़ा कर मुंह में रस्सी दबाकर सोते नजर आ रहे हैं। इन वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि ड्राइवर डीजल चोरी से बचने के लिए यह अनोखी तरकीब अपनाते हैं।

रस्सी का एक सिरा तेल की टंकी से जुड़ा

वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे के मुताबिक, रस्सी का एक सिरा ड्राइवर के मुंह में और दूसरा डीजल टंकी के ढक्कन से जुड़ा होता है। रात में अगर कोई चोर टंकी खोलकर तेल निकालने की कोशिश करता है तो रस्सी खिंच जाती है और ड्राइवर की नींद खुल जाती है। हाईवे किनारे ट्रक खड़ा कर सोने वाले ड्राइवरों के लिए डीजल या पेट्रोल चोरी होना बड़ी परेशानी बताई जाती है।

‘सीट बेल्ट ट्रिक’ का भी दावा

एक अन्य वायरल वीडियो में ड्राइवर केबिन को सुरक्षित रखने का तरीका बताते हुए दिखाई देता है। इसमें दावा किया गया है कि सोने से पहले ड्राइवर सीट बेल्ट को दोनों दरवाजों के चारों ओर कसकर बांध देते हैं, ताकि कोई बाहर से केबिन में प्रवेश न कर सके। सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो सामने आते रहते हैं, जिनमें दिन-रात सड़क पर सफर करने वाले ट्रक ड्राइवर अपनी सुरक्षा के लिए अलग-अलग तरकीबें अपनाते दिखते हैं। इनमें तेल की टंकी से रस्सी बांधकर उसे मुंह में दबाकर सोने वाली तरकीब भी शामिल है।

ये भी पढ़े: PMO की फर्जी ID वाले रोहन पारिख के वकील का दावा- ‘ऑफर लेटर और ID कार्ड मिला था’

Tanisha Verma

Recent Posts

ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: जलने की गंध आने पर भी ड्राइवर ने नहीं रोकी बस, बोला- ‘मरना है तो मर जाओ, बस नहीं रोकेंगे’

Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात दिल्ली से…

15 minutes ago

पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर बड़ा हमला, तालिबान सुप्रीम लीडर के शहर कंधार में धमाका

Pakistan Afghanistan Conflict: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ…

48 minutes ago

जमुई के बाद समस्तीपुर में भी युवती से सरेराह बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद 4 गिरफ्तार

Samastipur: बिहार में जमुई की घटना के कुछ ही दिनों बाद समस्तीपुर से भी युवती…

51 minutes ago

ट्रंप को कोर्ट से बड़ा झटका, मीडिया बैन का फैसला रद्द, व्हाइट हाउस में एंट्री बहाल करने का आदेश

Trump White House Media Ban: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के CNN, MS NOW और…

1 hour ago

एक्टर शाहरुख की नेटवर्थ में ₹2,500 करोड़ की गिरावट, फिर भी अमीर एक्टर्स की लिस्ट में किंग

Shah Rukh Khan Net Worth: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर भारत के…

1 hour ago